Tuesday, March 24, 2020

easysaran.wordpress.com

कोलकाता से भोला नाथ साहा. पश्चिम बंगाल सरकार ने सोमवार शाम 5 बजे से लाकडाउन को कड़ाई के साथ पूरे राज्य में लागू कराने में जुट गई है। कोलकाता समेत पूरे राज्य में पुलिस सड़क से लोगों को हटाने में जुटी है। इसके लिए कुछ जगहों पर पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा। कोलकाता में भी कई जगहों पर पुलिस ने लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए हल्का बल किया है।

रिक्शा, ठेला, ऑटो भी हटाए जा रहे हैं। इनपर जुर्माना भी लगाया जा रहा है।


कोलकाता के अलावा बिधाननगर, बैरकपुर, उत्तरी दिनाजपुर, चंदननगर, उत्तरपाड़ा, मुर्शिदाबाद में भी लाॅकडाउन के निर्देश ना मानने वालों पर पुलिस का डंडा चला। दरअसल, कुछ संवेदनहीन लोग लॉकडाउन के निर्देशों की जानबूझकर अनदेखी कर रहे थे। इसकी कुछ तस्वीरें सोमवार को देखने में आई थीं। इसके बाद आलाअधिकारियों ने बैठक की और सख्त कदम उठाने का फैसला किया। कोलकाता पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 255 लोगों को हिरासत में ले लिया है। कोलकाता समेत पश्चिम बंगाल से दूसरे राज्यों जाने वाली बसों को बंद कर दिया गया है। कोलकाता और राज्य के सभी जिलों की सीमाओं को भी सील कर दिया गया है। जगह-जगह पर पुलिस चेकिंग कर रही है। जरूरी सेवाओं को छोड़कर बाकी दुकानों और दफ्तरों को बंद कराया जा रहा है।

पुलिस सख्ती के साथ लोगों को सड़क पर न निकलने के लिए समझा भी रही है।

पुलिसकर्मियों को मास्क, ग्लब्स और सैनेटाइजर दिए जा रहे हैं
हालांकि कोलकाता समेत बंगाल के कई जगहों पर पब्लिक ट्रांसपोर्ट जैसे ऑटो और टोटो सड़कों पर दौड़ते नजर आ रहे हैं। लेकिन पुलिस की तरफ से इन्हें भी बंद किए जाने के लिए कार्रवाई की जा रही है। पुलिस और प्रशासन की तरफ से आपातकालीन ड्यूटी पर लगे पुलिसकर्मियों को मास्क, हैंड ग्लब्स और सैनेटाइजर दिए जा रहे हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोलकाता में लोगों को सड़क से हटाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया।


from Dainik Bhaskar /national/news/kolkata-coronavirus-dainik-bhaskar-live-updates-west-bengal-covid-19-novel-coronavirus-cases-death-toll-latest-today-news-127040965.html
via

No comments:

Post a Comment

easysaran.wordpress.com

from देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/eB2Wr7f via