Wednesday, March 25, 2020

easysaran.wordpress.com

बीजिंग/रोम/नई दिल्ली. दुनिया के 195 देश कोरोनावायरस की चपेट में आ चुके हैं। 21,200 लोगों की मौत हो चुकी है। 4 लाख 68 हजार 905 संक्रमित हैं। 1 लाख 14 हजार 218 मरीज ठीक भी हुए। उधर, इटली में एक दिन में कोरोना से 683 लोगों की मौत हुई है। यहां मौतों का आंकड़ा 7,503 हो चुका है।

उधर, स्पेन में पिछले 24 घंटों में 656 लोगों ने जान गंवाई है। यहां अब तक 3,647 मौतें दर्ज की जा चुकी है। स्पेन में मौतों का आंकड़ा चीन से भी ज्यादा हो गया है। चीन में 3,287 लोग मारे जा चुके हैं।

स्पेन : उप प्रधानमंत्री भी संक्रमित

स्पेन की उप प्रधानमंत्री कार्मेन काल्वो बुधवार रात कोरोनावायरस से संक्रमित पाई गईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, काल्वो की सेहत चार दिन से नासाज थी। वो घर से ही आइसोलेशन में सरकारी कामकाज कर रही थीं। बुधवार रात उनकी पहली रिपोर्ट पॉजिटिव आई। स्पेन सरकार ने काल्वो के स्टाफ और उनके संपर्क में जो दूसरे लोग आए हैं, उन सभी को क्वारैंटाइन में जाने का आदेश दिया है। एक मेडिकल बोर्ड इन सभी की निगरानी करेगा।

स्पेन की उप प्रधानमंत्री कार्मेन काल्वो।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
दुनियाभर में सबसे ज्यादा मौत होने वाले लोगों में स्पेन दूसरे नंबर पर है। (मैड्रिड)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UjWYKo
via

No comments:

Post a Comment

easysaran.wordpress.com

from देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/eB2Wr7f via