
कोरोना कोरोकने के लिए केंद्र सरकार ने लॉकडाउन की अवधि बढ़ाकर 17 मई की है।लॉकडाउन फेज-3 का आज पहला दिनहै। हालांकि, केंद्र ने छूट का दायरा बढ़ाया है। इसके लिए गाइडलाइन जारी की गई है, जिस पर अंतिम फैसला राज्य सरकारों को लेना है। उत्तर प्रदेश मेंमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथने भी राज्य के हालात के हिसाब सेदिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत कंटेनमेंट एरिया में कोई छूट नहीं है। इसके अलावा रेड, ऑरेंज औरग्रीन जोन में राहत दी गई हैं। कंटेनमेंट क्षेत्र को छोड़करअधिकांशजिलों में सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक शराब की एकल दुकानें खुल सकेंगी। ग्रामीण क्षेत्रों में उद्योग औरनिर्माण की सभी गतिविधियां शुरू करने की अनुमति दे दी गई है।
ऐसे तय होगा कंटेनमेंट जोन
शहरी क्षेत्र में अगर कोरोना का एक केस है तो संबंधित कॉलोनी, मोहल्ला या वार्ड की सीमा में 400 मीटर तक और एक से अधिक केस होने पर संबंधित कॉलोनी, मोहल्ला या वार्ड की प्रशासनिक सीमा या एक किमी, जिसका क्षेत्र ज्यादा हो उसे कंटेनमेंट जोन माना जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र मेंएक केस पर संबंधित राजस्व गांव याअधिक होने पर उसके एक किमी के दायरे को कंटेनमेंट किया जा सकेगा।

ग्रीन जोन में ये छूट मिलेगी
- यहां आधी सवारियों के साथ 50 फीसदी बसें चलेंगी।
- बाइक पर दो लोग बैठ सकेंगे।
- ग्रीन जोन में जो सर्विस पहले से ही मिल रही है वह जारी रहेगी।
- फैक्ट्रियां-दुकानें खुल सकेंगी।
- सारी छूट मिलेंगी, जो नियमानुसार पहले से मिलती रही हैं।
- ग्रीन जोन में सिर्फ उन गतिविधियों पर रोक होगी जिन पर पूरे देश में प्रतिबंध है।
ऑरेंज जोन में येछूट मिलेगी
- टैक्सी, कैब और निजी कार्य को अनुमति।
- चार पहिए वाले वाहन में ड्राइवर के अलावा दो सवारी को बैठाने की छूट।
- टैक्सी, ओला, उबर आदि कैब सेवा एक ड्राइवर और एक सवारी के साथ।
- स्वीकृति गतिविधियों के लिए जिले के अंदर लोगों और वाहनों की आवाजाही।
- दोपहिया वाहनों पर पीछे भी सवारी बैठाने की छूट।
रेड जोन में यह रहेगा छूट का दायरा
- रेड जोन में साइकिल, रिक्शा, ऑटो रिक्शा, टैक्सी, ओला उबर कैब सेवा, हेयर कटिंग की दुकान, स्पा, सलून, जिले के अंदर या दो जिलों के बीच बस सेवा पर प्रतिबंध।
- चार पहिया वाहन में ड्राइवर के अलावा एक सवारी बैठ सकेगी।
- दोपहिया वाहन पर सिर्फ एक व्यक्ति बैठ सकेगा।
- स्पेशल इकोनॉमिक जोन, एक्सपोर्ट ओरिएंटेड यूनिट, इंडस्ट्रियल एस्टेट और इंडस्ट्रियल टाउनशिप को छूट रहेगी।
- दवा, मेडिकल उपकरण और इनके कच्चे माल बनाने की वाली इकाइयों को अनुमति रहेगी।
- आवश्यक या सामान्य वस्तुओं की भी बिक्री हो सकेगी।
- ई-कॉमर्स की छूट सिर्फ आवश्यक वस्तुओं के लिए होगी।
- फूड प्रोसेसिंग ऑर ईंट भट्ठों को छूट रहेगी।
- प्राइवेट ऑफिस 33 फीसदी कर्मचारीक्षमता के साथ काम कर सकेंगे।
24 घंटे में रिकॉर्ड 151 मरीज सामने आए
प्रदेश मेंकोरोनावायरस के लगातार केस सामने आ रहे।रविवार कोएक ही दिन में रिकॉर्ड 151 मरीज मिले। जबकि, मेरठ, मथुरा औरकानपुर में एक-एक व्यक्ति की मौत भी हुई। राज्य मेंअब तक कुल 2638 संक्रमित हो गए।कुल 49 लोग दम तोड़ चुके हैं। आगरा में सबसे ज्यादा 597, इसके बाद कानपुर में 253 औरलखनऊ में 241 मरीज हैं। अब तक 754 मरीज ठीक हुए हैं।
65 जिलों तक फैला संक्रमण
उत्तर प्रदेश के 85 फीसदी जिले कोरोनाके संक्रमण से घिरे हैं। 75 में 65 जिलों तक कोरोना फैला चुका है। महज 11 जिले ही ऐसे बचे हैं, जहां संक्रमण के मामले सामने नहीं आए। अभीहर हफ्ते 3 से 4नए जिलों में संक्रमण फैलरहा है। विशेषज्ञों का अनुमान है किइस रफ्तार से दो हफ्ते में यहपूरे प्रदेश को अपनीजद में ले सकता है। राज्य के 11 जिले कोरोना मुक्त हो चुके थे। लेकिन छह में फिर से वायरस लौट आया है।
कोरोना अपडेट्स
- गोरखपुर: सोमवारसुबह 7बजे महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश केश्रमिकों को लेकर ट्रेन गोरखपुर पहुंची। इसके अलावा रविवार रात भी एक ट्रेन आई थी। दोनों में करीब 2400यात्री सवार थे। सभी की स्क्रीनिंग की गई। इसके बाद बसों से उन्हें उनके घर भेजा गया।
- रायबरेली: यहां रविवार रात एक बच्चों को डॉक्टरकोरोना संक्रमित पाया गया। उन्हें एल वन अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। उनके संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है। जिले में अब संक्रमितों की संख्या 43 हो गई है।
- वाराणसी: लॉकडाउन फेज तीन में लोगों को थोड़ी राहत दी गई है। काशी में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक दुकानें खुलेंगी। हालांकि, सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन करना होगा। मुंह को मास्क या गमछे से ढंकना होगा। ऐसा नहीं करने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।जिले में सार्वजनिक स्थल पर थूकने पर भीरोक है।
- आगरा:यह जिलारेड जोन में है। जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह ने कहा है कि यहां कोई नई रियायत नहीं मिलेगी। व्यक्तिगत विषय के आधार पर हॉटस्पॉट क्षेत्र को छोड़करअलग से निर्णय लिया जाएगा। लॉकडाउन का और सख्ती से पालन कराया जाएगा।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3d6W7TQ
via
No comments:
Post a Comment