
कोरोना वायरस की वजह से दुनियाभर में फंसे भारतीयों को लाने के लिए सरकार का वंदे भारत मिशन गुरुवार को शुरू हो गया। मिशन के दूसरे दिन आज 5 अलग-अलग देशों से एक-एक फ्लाइट आएगी। बांग्लादेश से 167 लोग आएंगे। बाकी देशों से आने वाली फ्लाइट में कितने लोग आएंगे, यह साफ नहीं हो पाया है।

आज कहां-कहां से फ्लाइट आएंगी?
फ्लाइट | टेक ऑफ टाइम | लैंडिंग टाइम |
सिंगापुर-दिल्ली | सुबह 8.35 बजे | सुबह 11.35 बजे |
रियाद-कोझिकोड | दोपहर 12.45 बजे | रात 8.30 बजे |
ढाका-दिल्ली | सुबह 11 बजे | दोपहर 1 बजे |
बहरीन-कोच्चि | शाम 4.30 बजे | रात 11.30 बजे |
दुबई-चेन्नई | दोपहर 2.50 बजे | रात 8.10 बजे |
केरल आए 5 लोगों में कोरोना के लक्षण
पहली फ्लाइट अबू धाबी से 177 भारतीयों को लेकर गुरुवार रात 10 बजकर 9 मिनट पर कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंची। 5 लोगों में कोरोनावायरस के लक्षण दिखने पर उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भेज दिया गया। दूसरी फ्लाइट दुबई से 182 यात्रियों को लेकर रात करीब 10 बजकर 45 मिनट पर कोझिकोड पहुंची।

वंदे भारत मिशन के पहले फेज में 14 हजार 800 लोग भारत आएंगे
7 मई से शुरू हुए इस मिशन का पहला फेज 13 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान 12 देशों से 64 विमानों में 14 हजार 800 लोगों को लाने की योजना है। हालांकि, इसमें कुछ बदलाव हो सकते हैं। लेकिन, 1990 के खाड़ी युद्ध के बाद ये सबसे बड़ा एयरलिफ्ट ऑपरेशन है। खाड़ी युद्ध के वक्त 1.70 भारतीय एयरलिफ्ट किए गए थे।
यात्रियों को फ्लाइट का किराया खुद देना होगा
विदेशों में फंसे लोगों को लाने के लिए सरकार ने जो नियम तय किए हैं उनके मुताबिक लोगों को फ्लाइट का किराया खुद ही देना होगा। अमेरिका से आने वाली फ्लाइट का किराया सबसे ज्यादा एक लाख रुपए होगा। लंदन से आने वालों को 50 हजार रुपए देने होंगे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2zgLDCX
via
No comments:
Post a Comment