Sunday, January 26, 2020

easysara.wordpress.com

नई दिल्ली.गायक अदनान सामी को पद्मश्री दिए जाने को कांग्रेस ने मोदीसरकार की चमचागिरी करने का परिणाम बताया। कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने रविवार कोकहा, “करगिल युद्ध में शामिल रहे हमारे जवान और सेना के पूर्व अफसर मोहम्मद सनाउल्लाह को घुसपैठिया घोषित कर दिया गया। वहीं, भारत के खिलाफ युद्ध लड़ने वाले पाकिस्तानी वायुसेना के पायलट के बेटे को पद्मश्री दिया जा रहा है। यह एनआरसी और सरकार की चमचागिरी करने का जादू है।”

अदनान सामी का जन्म लंदन में हुआ था। उनके पिता पाकिस्तानी एयरफोर्स में पायलट थे। उन्होंने 2015 में भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन दिया था। जनवरी 2016 में सरकार ने उन्हें भारतीय नागरिता प्रदान कर दी। अदनान उन 118 हस्तियोंमें शामिल हैं जिन्हें शनिवार कोपद्मश्री दिए जाने की घोषणा की गई थी। गृह मंत्रालय की सूची में उनका घर महाराष्ट्र में दर्शाया गया है।

शेरगिल ने ट्वीट में3 सवाल किए, “पहला, क्यों सनाउल्लाह जैसे भारतीय सेना के अफसर को एनआरसी के द्वारा विदेशी घोषित किया जाता हैं वहीं, एक पाकिस्तानी पायलट के बेटे को पद्मश्री दिया जा रहा है? दूसरा, क्या पद्मश्री के लिए समाज में योगदान जरूरी है या सरकार का गुणगान? तीसरा, क्या पद्मश्री के लिए नया मानदंड है कि करो सरकार की चमचागिरी, मिलेगा तुमको पद्मश्री?”

दिग्विजय ने अदनान को पद्मश्री दिए जाने पर खुशी जाहिर की

वहीं, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया। दिग्विजय ने ट्वीट किया, “पद्मश्री से सम्मानित सभी हस्तियों को बधाई। मैं सिंगर और संगीतकार अदनान सामी को पद्मश्री दिए जाने से बहुत खुश हूं। मैंने सरकार से उन्हें भारतीय नागरिकता दिए जाने की सिफारिश की थी और मोदी सरकार ने उन्हें यह प्रदान की। सरकार को किसी भी व्यक्ति को बिना धार्मिक पक्षपात के नागरिकता देने का अधिकारहै। फिर सीएए क्यों? सिर्फ भारतीय राजनीति का ध्रुवीकरण करने के लिए। अगर पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के उत्पीड़ित मुस्लिम समुदाय भारतीय नागरिकता की मांग करते हैं, तब मोदी सरकार क्या करेगी?”



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
अदनान सामी को जनवरी 2016 में भारतीय नागरिकता दी गई थी।- फाइल


from Dainik Bhaskar /national/news/congress-slams-indian-govt-over-padma-shri-to-adnan-sami-news-updates-126610029.html
via

No comments:

Post a Comment

easysaran.wordpress.com

from देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/eB2Wr7f via