Wednesday, April 22, 2020

easysaran.wordpress.com

सप्ताह में आज कारोबार के चौथे दिन बाजार बढ़त के साथ खुला। सेंसेक्स 266 अंक ऊपर और निफ्टी 45 पॉइंट ऊपर खुला। इससे पहले बुधवार को बाजार में बढ़त देखने को मिला थी। कल सुबह सेंसेक्स 219.43 अंक ऊपर और निफ्टी 45.30 पॉइंट ऊपर खुला। ट्रेडिंग के शुरुआती 25 मिनट के बाद ही बाजार में उतार-चढ़ाव दिखने लगा, लेकिन इसके बाद बाजार लगातार ऊपर चढ़ा और 800 अंक ऊपर जाने में कामयाब रहा। बाजार बंद होने पर सेंसेक्स ने 742.84 अंक या 2.42% ऊपर 31,379.55 पर और निफ्टी 205.85 पॉइंट या 2.29% ऊपर 9,187.30 का कारोबार किया था।

दुनियाभर के बाजार बढ़त के साथ बंद
बुधवार को भारत के साथ अमेरिका, चीन और दुनियाभर के ज्यादातर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 1.99 फीसदी की बढ़त के साथ 456.94 अंक ऊपर 23,475.80 पर बंद हुआ। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 2.81 फीसदी बढ़त के साथ 232.15 अंक ऊपर 8,495.38 पर बंद हुआ। दूसरी तरफ, एसएंडपी 2.29 फीसदी बढ़त के साथ 62.75 पॉइंट ऊपर 2,799.31 पर बंद हुआ। चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.02 फीसदी बढ़त के 0.56 पॉइंट ऊपर 2,844.55 पर बंद हुआ। फ्रांस, इटली, जर्मनी, कनाडा के बाजरों में भी बढ़त देखी गई।

कोरोनो से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 21,370 हो गई है। इनमें 16,319 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 4,370 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 681 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 2,637,790 हो चुकी है। इनमें 184,230 की मौत हो चुकी है। इसी दौरान 717,812 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 47,676 हो चुकी है।

09:26 AM बीएसई सेंसेक्स ऑयल एंड गैस सेक्टर की लगभग सभी कंपनियों के शेयरों में बढ़त; केस्ट्रोल इंडिया सबसे ऊपर

09:20 AM बीएसई सेंसेक्स 30 में शामिल 16 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और 14 कंपनियों के शेयरों में गिरावट।

09:15 AM सेंसेक्स 69.65 अंक नीचे 31,309.90 पर और निफ्टी 19.20 पॉइंट ऊपर 9,206.50 पर कारोबार कर रहे हैं।

दुनियाभर के बाजार बढ़त के साथ बंद

बुधवार को भारत के साथ अमेरिका, चीन और दुनियाभर के ज्यादातर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
BSE NSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: April 23 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KombO0
via

No comments:

Post a Comment

easysaran.wordpress.com

from देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/eB2Wr7f via