
नई दिल्ली. भारतीय नौसेना ने खाड़ी क्षेत्र में युद्धपोत और विमानों की तैनाती की है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि नौसेना ने यह फैसला भारत के समुद्री व्यापार की सुरक्षा और अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर किसी भी आकस्मिक स्थिति का प्रभावी ढंग से जवाब देने के लिए लिया है। ईरान ने बुधवार को इराक में दो अमेरिकी सैन्य अड्डों पर हमला किया था। इससे पहले, अमेरिका ने ईरानी सेना के कमांडर जनरल कासिम सुलेमानी की ड्रोन हमले में मार गिराया था।
भारतीय नौसेना ने कहा कि नौसेना ने क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए युद्धपोतों और विमानों को तैनात किया है। इसका उद्देश्य भारतीय व्यापारियों को यह आश्वस्त करना है कि वह सुरक्षित हैं और किसी भी आकस्मिक संकट का जवाब देने के लिए हम पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा, “हम खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। भारतीय नौसेना देश के समुद्री हितों की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है।”
समुद्री सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए अंतर-मंत्रालय बैठकें की गई
पिछले साल जून में, नौसेना ने ओमान की खाड़ी में व्यापारिक जहाजों पर हुए हमले के बाद रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्र में ‘ऑपरेशन संकल्प’ नामक एक समुद्री सुरक्षा ड्रिल कोड शुरू किया था। रक्षा मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, जहाजरानी मंत्रालय और पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय सहित सभी हितधारकों के साथ इस अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि खाड़ी क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए नियमित अंतर-मंत्रालय बैठकें की गई हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Dainik Bhaskar /national/news/indian-navy-deploys-warship-in-gulf-region-following-spiralling-tension-between-us-iran-126475073.html
via
No comments:
Post a Comment