Wednesday, January 8, 2020

easysara.wordpress.com

मुंबई. नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) के विरोध मेंपूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हाने गुरुवार कोगांधी शांति यात्राशुरू की। 3000 किमीकी यह यात्रा मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया से शुरू हुई।इसे राकांपा प्रमुख शरद पवार ने हरी झंडी दिखाई। यात्राराजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा से होते हुए 30 जनवरी को दिल्ली के राजघाट पर खत्म होगी।

इस दौरान यशंवत सिन्हा ने कहा किहमारी यात्रा एनआरसी और सीएए के विरोध में है। राज्य सरकारों ने जोहिंसा की, उसकेखिलाफ है। रास्ते में हम लोगों से बात करेंगे। अंबेडकर जी के संविधान की रक्षा करेंगे।देश का दोबारा बंटवारा और गांधी की दोबारा हत्या नहीं होने देंगे।

गांधी शांति यात्रा के दौरान ये दोनों नेता सीएए, एनआरसी और जज लोया की संदिग्ध मौत का मुद्दे कोउठाएंगे। साथ ही, केंद्र सरकार से एनआरसी लागू नहीं करने की मांग करेंगे। बैठक मेंइस यात्रा में राकांपा प्रमुख शरद पवार और उनकी पार्टी के कई नेता शामिल हुए।

शत्रुघ्न ने साधा भाजपा पर निशाना

यात्रा को लेकर बुधवार को कांग्रेसी नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, ‘‘अगर महात्मा गांधी और जयप्रकाश नारायण जैसे महान नेता आज होते तो पता नहीं भाजपा के ट्रोल उनके साथ क्या करते।देशहित में सच्चाई का साथ देने वाले किसी को भी निशाना बनाना ट्रोल्स के लिए कोई बड़ी बात नहीं, बल्कि बिजनेस है।ट्रोल खुद राष्ट्र विरोधी चीजें करते हैं, लेकिन दूसरों को राष्ट्र विरोधी बताते हैं। उनके लिए न तो यह बड़ी चीज है, न बुरी। जिस समय देश में रोजगार की कमी महसूस की जा रही है, तब रोजगार केवल भाजपा के वार रूम में मिल सकता है।’’

मोदी सरकार के आलोचक रहे हैं दोनों नेता

दोनों वरिष्ठ नेता पहले भाजपा का हिस्सा रहे हैं। बीते कुछ साल सेदोनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते रहे हैं। जामिया मिलियाइस्लामिया हिंसा पर यशवंत सिन्हा ने कहा था कि केंद्र सरकार ने कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों जैसा बनाने का दावा किया था, लेकिन हालात ऐसे बन गए हैं कि अब पूरा देश ही कश्मीर बन गया है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया से गांधी शांति यात्रा को शरद पवार ने झंडी दिखाकर रवाना किया।


from Dainik Bhaskar /maharashtra/mumbai/news/yashwant-sinha-and-shatrughan-sinhas-gandhi-shanti-yatra-from-today-in-protest-against-nrc-and-caa-126474782.html
via

No comments:

Post a Comment

easysaran.wordpress.com

from देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/eB2Wr7f via