Wednesday, February 5, 2020

easysara.wordpress.com

अंकारा. पूर्वी तुर्की में दो दिनों में हुए हिमस्खलन से 38 लोगों की मौत हो गई, जबकि 53घायल हैं।स्थानीय मीडिया ने बताया कि अभी भी बर्फ के नीचे लोग दबे हो सकते हैं।स्वास्थ्य मंत्री फाहरेतिन कोजा ने चेतावनी दी कि मरने वालोंकी संख्या बढ़ सकती है।

सरकार की आपदा एजेंसी एएफएडी के मुताबिक,बुधवार को दूसरे हिमस्खलन से लगभग 33 लोग मारे गए। एक दिन पहले मंगलवार कोभी यहां हिमस्खलन हुआ था, उनके बचाव और तलाशी अभियान के दौरान दूसरी घटना हुई।बुधवार को 33 बचावकर्मियों और नागरिकों के शवों को वान प्रांत में खोजा गया।

‘हादसे में फंसे 2 लोगों को खोजने गए थे’

आपदा एजेंसी ने बताया- बचावकर्मी चार फरवरी को हुए हिमस्खलन के मलबे में दबीमिनी बस में फंसे लोगों को निकालने में मदद करने गए थे। मिनी बस में 5 लोगों की मौत हो गई थी। पहले हिमस्खलन से 8 लोगों को जिंदा बचा लिया गया था।वान प्रांत में आपदा एजेंसीएएफएडी केअध्यक्ष उस्मान उजर ने कहा कि बचाव दल मंगलवार की घटना में फंसे 2 लोगों की तलाश करने गया था, तभी दूसरा हिमस्खलन हो गया।

रेस्क्यू में स्थानीय लोगों ने भी मदद की

एएफएडी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने भी बचाव कार्य में मदद की।गृह मंत्री सुलेमान सोयलू ने कहा कि ज्यादा ठंड होने के कारण बचावकर्मियों ने रात में बचाव अभियान रोक दिया था। बुधवार सुबह फिर से उन्होंने बचाव कार्य शुरू किया था। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, स्पेशल मिलिट्री प्लेन से 75 सैन्य अधिकारियोंऔर बचावकर्मियों को अंकारा भेजा गया है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
पूर्वी तुर्की के वान प्रांत में रेस्क्यू ऑपरेशन करते बचावकर्मी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31wTDtf
via

No comments:

Post a Comment

easysaran.wordpress.com

from देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/eB2Wr7f via