
बीजिंग/नई दिल्ली. कोरोनावायरस के 5 और संदिग्ध मरीज दिल्ली केआरएमएल अस्पताल में बुधवार को भर्ती हुए। इनमें एक महिला भी शामिल है। अस्पताल में भर्ती संदिग्ध मरीजों की संख्या अब 12 हो गई है। जांच के लिए सभी मरीजों के सैंपल लिए गए हैं। निगरानी के लिए उन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। उधर, चीन में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या 562 हो गई है। हुबेई प्रांत में बुधवार को 70 लोगों की मौत दर्ज की गई।
सीएनएन के मुताबिक, चीन में अब तक 27,378 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। चीन के बाहर हॉन्गकॉन्ग और फिलीपींस में भी 1-1 युवक की मौत हुई है। चीनी विदेश मंत्रालय के अनुसार, 21 देशों से बीजिंग को महामारी की रोकथाम और नियंत्रण के लिए डोनेशन मिला है।

भारत में कोरोनावायरस के मामले:
- हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बुधवार को कहा- चीन से आने वाले 136 में से 133 नागरिक स्वस्थ हैं। अन्य तीन युवक राज्य के अलग-अलग जिलों में भर्ती हैं। इनमें दो के रिपोर्ट निगेटिव है, जबकि एक की रिपोर्ट अभी नहीं मिली है।
- कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, चीन से आने वाले 87 यात्रियों की पहचान की जा चुकी है। इनमें 83 लोगों को घर में ही निगरानी में रखा गया है। 74 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजी गई थी, जिसमें 52 की रिपोर्ट निगेटिव है।
- केरल देश का पहला राज्य जहां कोरोनावायरस को राज्य आपदा घोषित किया गया। केरल की स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने बुधवार को कहा- राज्य में अब तक तीन मामले सामने आ चुके हैं। चीन से अब तक राज्य में 2528 लोग पहुंचे हैं। इनमें से 2435 लोगों की घरों में और 93 की अस्पतालों में निगरानी की जा रही है। बुधवार को राज्य में 153 नए संदिग्ध मामले दर्ज किए गए और 16 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
- अपने परिवार की अनुपस्थिति में एक चीनी महिला ने बुधवार को पूर्वी मिदनापुर में एक भारतीय युवक से शादी कर ली। कोरोनावायरस की वजह से दोनों देशों के बीच उड़ान सेवा निलंबित है। इस वजह से उसके परिवार वाले यहां नहीं आ सकें।
कोरोनावायरस का कोई इलाज नहीं
दुनियाभर में कोरोनावायरस फैलता जा रहा है। स्वास्थ्य संगठन वैश्विक महामारी को रोकने के लिए कार्रवाई कर रहे हैं। फिलहाल कोरोनावायरस का इलाज मौजूद नहीं है। कुछ स्वास्थ्य संगठन इसकी खोज में लगे हैं। एचआईवी और अन्य एंटीवायरल दवाओं के मिश्रण के साथ कुछ सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।
अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया ने अन्य देशों के नागरिकों के आने पर रोक लगाई
अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और सिंगापुर ने हाल में चीन की यात्रा करने वाले अन्य देश के यात्रियों के अपने यहां आने पर रोक लगाई थी। वियतनाम ने भी चीन से आने-जाने वाली सभी उड़ानों पर रोक लगा दी है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HaZkEd
via
No comments:
Post a Comment