Monday, December 30, 2019

उद्धव कैबिनेट में 'परिवार' को प्राथमिकता, आदित्य-अशोक चह्वाण समेत ऐसे 9 चेहरों ने शपथ ली

मुंबई. महाराष्ट्र में सोमवार को उद्धव ठाकरे सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार हुआ। इसमें 26 कैबिनेट और 10 राज्यमंत्रियों ने शपथ ली। उद्धव कैबिनेट में 'परिवार' को प्राथमिकता मिलती दिखी। आदित्य ठाकरे, अशोक चह्वाण और अजित पवार समेत ऐसे 9 चेहरों ने शपथ ली, जिनके पिता या चाचा पहले से ही सक्रिय राजनीति में बड़े मुकाम पर रहे हैं।

एक नजर:

अजित पवार: राकांपा प्रमुख शरद पवार के भतीजे हैं। अजित ने मंत्री पद की शपथ ली। उन्हें राज्य का उपमुख्यमंत्री बनाया गया। हाल ही में अजित ने चाचा शरद से बगावत करकेराकांपा के कुछ विधायकों को साथ लेकर उन्होंने भाजपा को समर्थन दे दिया था। इसके बाद देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री और अजित पवार ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। हालांकि, बाद में अजित ने उप मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और राकांपा में शामिल हो गए। अजित बारामती सीट से राकांपा विधायक हैं।

आदित्य ठाकरे: मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे हैं। आदित्य मुंबई की वर्ली सीट से शिवसेना विधायक हैं। उन्होंने पहली बार चुनाव लड़ा था। अब मंत्री बन गए हैं। महाराष्ट्र में संभवत: यह पहला मौका है,जब पिता-पुत्र यानी उद्धव और आदित्य एक साथ कैबिनेट के सदस्य हैं। 29 साल के आदित्य उद्धव कैबिनेट के सबसे युवा विधायक भी हैं।

अशोक चाह्वाण: भोकर सीट से कांग्रेस विधायक अशोक चाह्वाण ने उद्धव कैबिनेट में मंत्री बनाए गए हैं। वे राज्य के पूर्व सीएम शंकरराव चव्हाण के बेटे हैं। अशोक चव्हाण 2008 से 2010 के बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शामिल है।

अमित देशमुख: लातूर शहर से विधायक अमित देशमुख राज्य के पूर्व दिवंगत मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के बेटे हैं। अमित पहले महाराष्ट्र सरकार में राज्यमंत्री रह चुके हैं। वे 2009 से लगातार लातूर शहर सीट से चुनाव जीत रहे हैं।

अदिति तटकरे:राकांपा सांसद सुनील तटकरे की बेटी और श्रीवर्धन सीट से विधायक अदिति तटकरे ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। वे उद्धव कैबिनेट में आदित्य के बाद दूसरी सबसे कम उम्र की मंत्री बनी हैं। अदिति के पिता सुनील तटकरे पूर्व में सिंचाई मंत्री रह चुके हैं। उन्हें राकांपा के दिग्गज नेताओं में शुमार किया जाता है।


विश्वजीत कदम: पूर्व कांग्रेसी मंत्री पतंगराव कदम के बेटे विश्वजीत कदम भी राज्यमंत्री बने हैं। वे पलसू कडेगांव सीट से कांग्रेस विधायक हैं। 39 साल के विश्वजीत कदम वर्तमान में वे महाराष्ट्र कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं।

शंकरराव गड़ाख: क्रांतिकारी शेतकारी पक्ष के नेता शंकरराव गड़ाख को भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। वे पूर्व राकांपा नेता यशवंत राव गड़ाख के बेटे हैं। वे 2014 तक शरद पवार के साथ थे लेकिन बाद में उन्होंने पार्टी छोड़ अलग गुट बना लिया था।


यशोमति ठाकुर: कांग्रेस के पूर्व विधायक स्वर्गीय भैय्यासाहब ठाकुर की बेटी यशोमति ठाकुर (कांग्रेस) ने भी मंत्रिपद की शपथ ली। तिवसा से विधाक यशोमति राज्य कांग्रेस कमेटी की सचिव हैं। वे मेघालय और कर्नाटक में चुनाव प्रभारी भी रही हैं। वे विदर्भ के तिवसा से विधायक हैं।

वर्षा गायकवाड़: दलित नेता एकनाथ गायकवाड़ की बेटी वर्षा गायकवाड़ (कांग्रेस) मुंबई की धारावी से 4 बार से विधायक हैं।44 साल की वर्षा गायकवाड़ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। वे राज्य में कांग्रेस के प्रमुख नेताओं की लिस्ट में शामिल हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री (बाएं) और आदित्य ठाकरे ने कैबिनेट मंत्री (दाएं) के रूप में शपथ थी।


from Dainik Bhaskar /maharashtra/mumbai/news/maharashtra-cm-uddhav-thackeray-son-aaditya-thackeray-ncp-chief-sharad-pawar-nephew-ajit-pawar-inducted-in-uddhav-thackeray-cabinet-ministry-list-126407465.html
via

No comments:

Post a Comment

easysaran.wordpress.com

from देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/eB2Wr7f via