Saturday, January 4, 2020

मंत्रियों की शपथ के 5 दिन बाद विभागों का बंटवारा; गृह और वित्त राकांपा के पास; आदित्य को पर्यटन-पर्यावरण की जिम्मेदारी

मुंबई (महाराष्ट्र).उद्धव ठाकरे सरकार के पहले विस्तार में 30 दिसंबर को 36 मंत्रियों ने शपथ ली थी। विभागों के बंटवारे पर महाराष्ट्र विकास अघाड़ी के तीनों दलों के बीच शनिवार रात तक लंबी चर्चा हुई। इसके बाद सरकार की ओर से मंत्रियों और उनके विभागों की लिस्ट राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को भेजी गई थी, जिसे उन्होंने रविवार सुबह मंजूरी दे दी। शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे को शहरी विकास और उपमुख्यमंत्री अजित पवार कोवित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई। उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य को पर्यटन और पर्यावरण विभाग मिला है।

राकांपा के अनिल देशमुख को गृह मंत्रालय, कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट को राजस्व और अशोक चव्हाण को पीडब्लूडी मंत्री बनाया गया है। विभाग बंटवारे को लेकर कांग्रेस और राकांपा के बड़े नेताओं के बीच विवाद की खबरें भी आई थीं। आखिरकार सभी दलों ने अंतिम निर्णय सीएम उद्धव ठाकरे के ऊपर छोड़ दिया था। मंत्रालय बंटवारे में उद्धव ने सामंजस्य बैठाने का प्रयास करते हुए नारज चाल रहे कांग्रेस नेताओं को भी खुश करने का प्रयास किया।

किसे मिला कौन सा मंत्रालय मिला

राकांपा को क्या मिला

अनिल देशमुख - गृह विभाग

अजित पवार - वित्त व नियोजन

जयंत पाटिल - जल संसाधन (सिंचाई)

छगन भुजबल - फूड और सिविल सप्लाई

दिलिप वाल्से पाटिल- एक्साइज एंड लेबर

जितेंद्र अवहाद - आवास

राजेश तोपे - स्वास्थ्य

राजेंद्र शिंगने - खाद्य एवं औषधि प्रशासन

धनंजय मुंडे - सामाजिक न्याय

कांग्रेस को क्या मिला

नितिन राउत - ऊर्जा

बालासाहेब थोराट - राजस्व

वर्षा गायकवाड़ - स्कूली शिक्षा

यशोमति ठाकुर - महिला और बाल कल्याण

केसी पाडवी - आदिवासी विकास

सुनील केदार - डेयरी विकास व पशुसंवर्धन

विजय वड्डेटीवार - ओबीसी कल्याण

असलम शेख - कपड़ा, बंदरगाह

अमित देशमुख - स्वास्थ्य, शिक्षा और संस्कृति

शिवसेना को क्या मिला

आदित्य ठाकरे - पर्यावरण, पर्यटन

एकनाथ शिंदे - नगरविकास (MSRDC)

सुभाष देसाई - उद्योग

संजय राठोड़ - वन

दादा भुसे - कृषि

अनिल परब - परिवहन,संसदीय कार्य

संदीपान भुमरे - रोजगार हमी (EGS)

शंकरराव गडाख - जल संरक्षण

उदय सामंत - उच्च व तकनीकी शिक्षा

गुलाब राव पाटिल - जलापूर्ति

कांग्रेस-राकांपा के बीच नाराजगी की जानकारी सामने आई थी
इससे पहले मंत्रालयों के बंटवारे को लेकर राकांपा और कांग्रेस में नाराजगी सामने आई। राकांपा और शिवसेना अपने कोटे से एक भी मंत्री पद कांग्रेस से अदला-बदली करने के लिए तैयार नहीं थे। गुरुवार रात को शिवसेना नेता सुभाष देसाई के आवास पर हुई बैठक में कुछ नेता बीच में ही उठकर चले गए थे। उस बैठक में अशोक चव्हाण ने ग्रामीण विकास, सहकारिता और कृषि विभाग में से कोई एक विभाग कांग्रेस को देने की मांग रखी। चव्हाण ने शिवसेना और एनसीपी के साथ विभागों के अदला-बदली पर भी सहमति दिखाई थी।चव्‍हाण की मांग पर अजित पवार ने कहा था कि कांग्रेस में किससे बात करें, कोई नेता ही नहीं है। तब दोनों नेताओं के बीच तीखी बहस की खबरें आई थीं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
मंत्रालय की जिम्मेदारियां तय करने के लिए महा विकास अघाड़ी के तीनों दलों के बीच लंबी चर्चा हुई।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QnH9jN
via

No comments:

Post a Comment

easysaran.wordpress.com

from देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/eB2Wr7f via