Tuesday, December 31, 2019

सबसे पहले न्यूजीलैंड में मना नए साल का जश्न, तस्वीरों में देखें बाकी दुनिया के रंग

इंटरनेशनल डेस्क.न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में सबसे पहले नए साल का जश्न मना। इन दोनों देशों में बड़ी बेसब्री से लोग इसका इंतजार कर रहे थे। घड़ी का कांटा जैसे ही 12 के पार गया ऑकलैंड के स्काय टावर रंगीन आतिशबाजी से रोशन हो गया। सिडनी हार्बर पर भी ऐसा ही नजारा दिखा।

ब्राजील में भी लोगों ने खुले दिल से नए साल का स्वागत किया। देर शाम से ही लोग रियो डी जेनेरो के कोपाकबाना बीच पर इकठ्ठा हो गए थे और आतिशाबाजी के साथ 2020 की सुबह हुई। अमेरिका में भी लोगोंको नए साल का इंतजार था। न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर आधी रात को लोगों ने नए साल का जश्न मनाया। उत्तर कोरिया के किम इल सुंग स्क्वायर पर म्यूजिकल शो के जरिए लोगों ने नए साल का इस्तकबाल किया।

रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में आतिशबाजी के बीच नए साल का जश्न मना

रूस भी नए साल के स्वागत में पीछे नहीं रहा। यहां सेंट पीटर्सबर्ग में आतिशबाजी के बीच लोगों ने एक-दूसरे को 2020 की बधाई दी। मिस्र में लोगों ने नए साल के स्वागत के लिए हुई आतिशबाजी को अपने मोबाइल में कैद किया। वहीं, लंदन आई व्हील भी नए साल के स्वागत के लिए रंगीन रोशनी से सराबोर दिखा।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
नए साल के जश्न में ऑकलैंड का स्काय टावर रंगीन आतिशबाजी से रोशन हुआ।
सिडनी हार्बर पर हुई आतिशबाजी।
रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में ऐसे हुआ नए साल का स्वागत।
दक्षिण कोरिया के सियोल में कपल ने 2020 का स्वागत किया।
2020 के स्वागत के लिए बुर्ज खलीफा पर आतिशबाजी हुई।
उत्तर कोरिया के किम इल सुंग स्क्वायर पर नए साल का जश्न।
एथेंस की अक्रोपोलिस पहाड़ी पर पर्थेनॉन टेंपल पर आतिशबाजी हुई।
2020 के स्वागत के लिए लंदन आई व्हील रोशनी से नहा उठा।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2F8uHOn
via

No comments:

Post a Comment

easysaran.wordpress.com

from देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/eB2Wr7f via