Sunday, February 2, 2020

easysara.wordpress.com

दिल्ली. कांग्रेस नेदिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रविवार को पार्टीका घोषणापत्र जारी कर दिया। इस मौके पर दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा के अलावा वरिष्ठनेता आनंद शर्मा और अजय माकन भी मौजूद थे। पार्टी ने महिला,युवाओं, मध्यम और निम्न आय वर्ग समेत 20 बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित किया है। पार्टी ने दिल्ली में किफायती कीमत पर भोजन उपलब्ध करवाने के लिए 100 इंदिरा कैंटिन खोलने और दिल्ली को झुग्गी मुक्त बनाने का वादा किया है।

इसके अलावा पार्टी ने दिल्ली में लाड़ली योजना कोफिर से पूरी तरह लागू करने और सरकारी स्कूलों-कॉलेजों में छात्राओं की शिक्षा नर्सरी से पीएचडी तक मुफ्त किए जाने की घोषणा की है।

महिलाओं के लिए घोषणाएं
पार्टी ने कहा- वर्ष में एक बार सभी महिलाओं के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच सुविधा होगी। आवाज उठाओ कार्यक्रम की शुरुआत होगी,जिसमें महिलाओं से संबंधित समस्याओं का निपटारा जल्दी से किया जाएगा।जेंडर रिसोर्स सेंटर और 181 हेल्पलाइन फिर से शुरू होगी। दिल्ली में 100 सेंटर खोले जाएंगे। इनमें केवल महिला कर्मचारियों को भर्ती किया जाएगा।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
छात्राओं के लिए नर्सरी से पीएचडी तक की शिक्षा मुफ्त करने का वादा।


from Dainik Bhaskar /national/news/congress-releases-manifesto-of-assembly-elections-declaration-of-opening-of-indira-canteen-and-removal-of-slum-126656362.html
via

No comments:

Post a Comment

easysaran.wordpress.com

from देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/eB2Wr7f via