Friday, March 6, 2020

easysaran.wordpress.com

लखनऊ. नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) लागू होने के बाद 19 दिसंबर को लखनऊ में हुए प्रदर्शन में सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले 57 लोगों की तस्वीरें,उनके नाम-पते के साथ प्रशासन ने सार्वजनिक कर दी हैं। गुरुवार रात यह होर्डिंग उन इलाकों में लगवाए गए जहां इन्होंने तोड़फोड़ की थी।डीएम अभिषेक प्रकाश ने कहा- अगर तय वक्त पर इन लोगों ने जुर्माना नहीं चुकाया तो कुर्की की जाएगी। प्रशासन नेहसनगंज, हजरतगंज, केसरबाग और ठाकुरगंज इलाके में 57 लोगों से 67.46 लाख रुपए वसूले जाने की बात भी कही है।

150 से अधिक लोगों को नोटिस दिया था
19 दिसंबर को जुमे की नमाज के बाद लखनऊ के चार थाना क्षेत्रों में हिंसा फैल गई थी। इनमेंठाकुरगंज, हजरतगंज, केसरबाग और हसनगंज का नाम शामिल है। उपद्रवियों ने इलाके में निजी वाहनों को आग लगा दी थी। राज्य सरकार ने तोड़फोड़ की भरपाई उपद्रवियों से करवाए जाने की बात कही थी। इसके बाद पुलिस ने फोटो-वीडियो के आधार पर 150 से अधिक लोगों को नोटिस भेजे थे। इनमेंजांच के बाद मिले सबूतों के आधार पर प्रशासन ने 57 लोगों कोसार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का दोषी पाया था।

इससे बाकियों कोसबक मिलेगा: डीएम
डीएम अभिषेक प्रकाश ने कहा- चार थाना क्षेत्रों में एक करोड़ 55 लाख 62 हजार 537 रुपए की रिकवरी के तीन आदेश जारी किए जा चुके हैं। पुलिस द्वारा सबूत उपलब्ध करवाए जाने के बाद बाकियों से भी वसूली की जाएगी।सभी को नोटिस जारी होने की तारीख से 30 दिन का समय दिया गया है। अगर निर्धारित समय तक शुल्क नहीं जमा किया गया तो फिर संपत्ति कुर्क की जाएगी। इससे बाकियों को भी सबक मिलेगा कि किसी के बहकावे में न आएं। न किसी संपत्ति को नुकसान पहुंचाएं, अन्यथा उनकी फोटो भी सार्वजनिक की जाएगी।


नुकसान और तोड़फोड़ करने वालों की संख्या:

थाना क्षेत्र कितना नुकसान (रुपए में) प्रदर्शनकारियों की संख्या
हजरतगंज 6437637 28
हसनगंज 2176000 13
कैसरबाग 175000 06
ठाकुरगंज 73900 10


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
लखनऊ में उपद्रवियों की तस्वीरें होर्डिंग पर लगीं।
उपद्रवियों के नाम और पते भी सार्वजनिक किए गए।


from Dainik Bhaskar /uttar-pradesh/lucknow/news/caa-protest-accused-poster-put-all-across-the-lucknow-uttar-pradesh-today-news-and-update-126921156.html
via

No comments:

Post a Comment

easysaran.wordpress.com

from देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/eB2Wr7f via