
क्रिप्टोकरंसी क्या है?
क्रिप्टोकरंसी डिजिटल करंसी होती है। इसे रेग्युलेट करने के लिए एनक्रिप्शन तकनीक इस्तेमाल की जाती है। दुनिया की कई रेग्युलेटरी संस्थाएं बिटकॉइन में ट्रेडिंग के खिलाफ चेतावनी दे चुकी हैं, जबकि कुछ देश इसके समर्थन में हैं। 2017 में जापान ने बिटकॉइन को वैध करंसी का दर्जा दिया था।
बिटकॉइन में इस साल 50% तेजी
दुनिया में बिटकॉइन सबसे ज्यादा चलने वाली और वैल्यू वाली क्रिप्टोकरंसी है। इस साल इसमें 50% तेजी आ चुकी है। अक्टूबर 2019 के बाद पहली बार बिटकॉइन 10,000 डॉलर पर पहुंच चुका है। दूसरी क्रिप्टोकरंसी में भी इस साल तेजी बनी हुई है। इथ्रेरियम की वैल्यू दोगुनी हो चुकी है और रिपल्स की एक्सआरपी में 75% तेजी आ चुकी है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Dainik Bhaskar /business/news/cryptocurrency-trading-latest-news-and-updates-supreme-court-on-rbi-ban-126904868.html
via
No comments:
Post a Comment