Saturday, March 7, 2020

easysaran.wordpress.com

नई दिल्ली. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर एयर इंडिया रविवार को अपने सभी महिला चालक दल के साथ 52 उड़ानें संचालित करेगी। शनिवार को एयर इंडिया ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी थी। इसमें कहा गया था कि एयर इंडिया दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को समेत अंतरराष्ट्रीय और घरेलू मार्गों पर महिला चालक दल के साथ उड़ानों का संचालन करेगी।


एयर इंडिया ने ट्वीट किया, ‘‘एयर इंडिया महिला दिवस के अवसर पर आठ अंतरराष्ट्रीय और 44 घरेलूउड़ानों का संचालन कर रही है।’’

महिला क्रू हर तरह के विमानों का संचालन कर रहीं: एयर इंडिया

कंपनी के मुताबिक, एयर इंडिया की महिला चालक दल की सदस्य हर तरह के विमानों का संचालन कर रही हैं। हमारे सामाजिक-सांस्कृतिक लोकचार के साथ समन्वय में नारी शक्ति को सलाम। एयर इंडिया संभवत:पहली एयरलाइन कंपनी है जो सबसे ज्यादा महिला कर्मचारियों के साथ घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित करती है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Women's Day: Air India operate 52 flights with all-woman crew


from Dainik Bhaskar /national/news/air-india-operate-52-flights-with-all-woman-crew-126937237.html
via

No comments:

Post a Comment

easysaran.wordpress.com

from देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/eB2Wr7f via