
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स को छोड़ने पर विचार कर रहे हैं। सोमवार देर शाम 8 बजकर 56 मिनट पर ट्वीट कर उन्होंने लिखा, ‘‘सोच रहा हूं कि इस रविवार फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यू-ट्यूब से हट जाऊं। इस बारे में आपको बताऊंगा।’’ मोदी के ट्विटर पर 5.33 करोड़, फेसबुक पर 4.46 करोड़, इंस्टाग्राम पर 3.52 करोड़ और यू-ट्यूब पर 45 लाख फॉलोअर्सहैं।
मोदी के पास सोशल मीडिया पर बराक ओबामा के बाद दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हैं। ये फॉलोअर्स सिर्फ भारत से नहीं बल्कि विदेशों में भी हैं। विदेशों में उनकी लोकप्रियता ही है कि खुद फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने उन्हें कंपनी के हेडक्वॉर्टर्स में बुलाया था।मोदी सरकार के फ्लैगशिप प्रोग्राम 'डिजिटल इंडिया' के समर्थन में अपनी प्रोफाइल पिक्चर तक बदल डाली थी। सितंबर, 2015 मेंजकरबर्ग ने मोदी को आमंत्रित किया था। वह कैलिफॉर्निया स्थित फेसबुक हेडक्वॉर्टर्स में टाउन हॉल मीटिंग के लिए गए थे।
सोशल मीडिया पर दुनिया में मोदी दूसरे सबसे बड़े नेता
बराक ओबामा | नरेंद्र मोदी | डोनाल्ड ट्रम्प | |
ट्विटर | 11.33 करोड़ | 5.33 करोड़ | 7.32 करोड़ |
इंस्टाग्राम | 2.69 करोड़ | 3.52 करोड़ | 1.79 करोड़ |
फेसबुक | 5.50 करोड़ | 4.46करोड़ | 2.60 करोड़ |
कुल फॉलोअर्स | 19.52 करोड़ | 13.32 करोड़ | 11.71 करोड़ |
जकरबर्ग ने प्रोफाइल पर तिरंगा लगाया था
- मोदी से मुलाकात के ठीक कुछ देर पहले जकरबर्ग ने फेसबुक पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर बदल दी थी। इसके बाद मोदी ने और भारत में उनके कई प्रशंसकों ने अपनी फोटो बदल दी थी। जकरबर्ग ने फेसबुक पर तब लिखा था, 'मैंने डिजिटल इंडिया के समर्थन में अपनी प्रोफाइल पिक्चर बदली है, यह भारत सरकार की ग्रामीण समुदाय से इंटरनेट को जोड़ने और उन्हें ज्यादा से ज्यादा सेवाएं ऑनलाइन पहुंचाने की कोशिश है।' प्रोफाइल पिक्चर के ऊपर तिरंगा नजर आ रहा था।
- टाउन हॉल मीटिंग में मोदी ने कहा था, 'मुझे बहुत पढ़ने अवसर नहीं मिला। मेरी दुनिया कुछ शब्दों के इर्द-गिर्द घूमती रही, लेकिन सोशल मीडिया ने उस गैप को भर दिया।' मोदी के उस इवेंट के दौरान फेसबुक को 40 हजार से अधिक सवाल मिले थे, जिनमें से कुछ जकरबर्ग ने उनके सामने रखे।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Dainik Bhaskar /national/news/when-facebook-chief-mark-zuckerberg-changed-his-profile-picture-for-pm-modi-126895212.html
via
No comments:
Post a Comment