Monday, February 17, 2020

easysaran.wordpress.com

मुंबई. शेयर बाजार में आज भी बिकवाली हो रही है। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 257 अंक गिरकर 40,798.85 पर आ गया। निफ्टी में 85 प्वाइंट का नुकसान देखा गया। इसने 11,960.35 का निचला स्तर छुआ।
हीरो मोटोकॉर्प के शेयर में 1.6% गिरावट
सेंसेक्स के सभी 30 और निफ्टी के 50 में से 47 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। इंडसइंड बैंक 2.7% लुढ़क गया। टाटा स्टील में 1.7% नुकसान देखा गया। हीरो मोटोकॉर्प 1.6% और मारुति 1.4% नीचे आ गया। आईटीसी 1.3% और बजाज फाइनेंस 1.2% गिर गया।
लार्सन एंड टूब्रो में करीब 1% नुकसान
सन फार्मा के शेयर में 1.1% और रिलायंस इंडस्ट्रीज में 0.9% गिरावट दर्ज की गई। लार्सन एंड टूब्रो भी 0.9% नीचे आ गया। पावर ग्रिड और ओएनजीसी में 0.8-0.8 फीसदी नुकसान देखा गया। बजाज ऑटो 0.7% और एक्सिस बैंक 0.6% गिर गया।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
BSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: february 18 - Share Market, Trade-BSE, Nifty, Sensex Live News Updates


from Dainik Bhaskar /business/news/share-stock-market-news-updates-nse-bse-sensex-trade-february-18-2020-126782497.html
via

No comments:

Post a Comment

easysaran.wordpress.com

from देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/eB2Wr7f via