Monday, February 17, 2020

easysaran.wordpress.com

नई दिल्ली. कोरोनावायरस का संक्रमण बढ़ने का असर चीन के साथ अब भारत पर भी दिखने लगा है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन से आपूर्ति बाधित होने के कारण भारत में पैरासीटामॉल दवाओं की कीमत 40 फीसदी बढ़ गई है। जायडस कैडिला के चेयरमैन पंकज आर पटेल का कहना है कि कई तरह के बैक्टीरिया इंफेक्शन में इस्तेमाल होने वाले एंटीबायोटिक एजीथ्रोमाइसीन की कीमतें 70 फीसदी बढ़ गई हैं। उनका कहना है कि अगर अगले महीने के पहले सप्ताह तक आपूर्ति शुरू न हुई तो फार्मा इंडस्ट्री को दवाओं के फॉर्मूलेशन में प्रोडक्ट्स की कमी हो जाएगी।
दुनिया में जेनेरिक दवाओं की आपूर्ति के मामले में भारत सबसे बड़ा बाजार
कोरोनावायरस के संक्रमण की वजह से चीन में फैक्ट्रियों को बंद किया गया है, इस कारण दुनियाभर में आपूर्ति प्रभावित हुई है। भारत जैसे कई देश कच्चे माल और इंग्रीडिएंट्स के लिए चीन के ऊपर काफी निर्भर हैं। पटेल का कहना है कि निकट भविष्य में एपीआई (एक्टिव फार्मास्यूटिकल्स इंग्रीडिएंट्स) की कीमतें काफी बढ़ सकती हैं। दुनिया में जेनेरिक दवाओं की आपूर्ति के मामले में भारत सबसे बड़ा बाजार है। अमेरिकी बाजार को ड्रग्स आपूर्ति करने वाली 12 फीसदी मैन्युफैक्चरिंग साइट भारत में हैं। भारत अपनी एपीआई जरूरतों का करीब 80 फीसदी तक चीन से आयात करता है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
अमेरिकी बाजार को ड्रग्स आपूर्ति करने वाली 12% मैन्युफैक्चरिंग साइट भारत में हैं।


from Dainik Bhaskar /business/news/closure-of-factories-in-china-increases-prices-of-paracetamol-in-the-country-by-40-126782496.html
via

No comments:

Post a Comment

easysaran.wordpress.com

from देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/eB2Wr7f via