
वॉशिंगटन.अमेजन के सीईओ और दुनिया के सबसे बड़े अमीर जेफ बेजोस ने जलवायु परिवर्तन से मुकाबले के लिए 10 बिलियन डॉलर (करीब 71 हजार 419 करोड़ रुपए) दान करने का ऐलान किया है। यह रकम उनकी कुल संपत्ति का 7.7% है। बेजोस की संपत्ति 130 बिलियन डॉलर (करीब 9 लाख 28 हजार 444 करोड़ रुपए) है। सोमवार को बेजोस ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताया कि वे बेजोस अर्थ फंड की शुरुआत करेंगे।
बेजोस ने लिखा- “आज, मुझे बेजोस अर्थ फंड को लॉन्च करते हुए खुशी हो रही है। जलवायु परिवर्तन पृथ्वी के लिए बड़ा खतरा है। मैं जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए अभी तक ज्ञात तरीकों और इससे निपटने के लिए नए तरीकों दोनों के लिए काम करना चाहता हूं। यह पहल जलवायु वैज्ञानिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, गैर सरकारी संगठनों को फंड मुहैया कराएगी। हम पृथ्वी को बचा सकते हैं। यह पहल बड़ी कंपनियों, छोटी कंपनियों, देशों, वैश्विक संगठनों और व्यक्तिगत स्तर पर सभी को एकजुट करेगी।”
कर्मचारियों ने इसके लिए बेजोस पर दबाव बनाया था
जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए अमेजन के कर्मचारियों ने बेजोस परपहल करने का दबाव बनाया था। कंपनी के 350 से अधिक कर्मचारियों ने जनवरी में हस्ताक्षर अभियान चलाया था। इसमें कहा था कि 2030 तक कार्बन उत्सर्जन को शून्य के स्तर पर लाया जाना चाहिए। सितंबर में बेजोस ने 2040 तक कंपनी को कार्बन न्यूट्रल, 2030 तक 100% नवीकरणीय ऊर्जा और 2030 तक 1 लाख इलेक्ट्रिक व्हिकल की डिलीवरी करने की घोषणा की थी।बेजोस ने ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी भीषण आग के लिए 6.90 लाख अमेरिकी डॉलर (करीब 4.90 करोड़ रुपए) की मदद दीथी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37DmKMY
via
No comments:
Post a Comment