Thursday, February 20, 2020

easysaran.wordpress.com

बीजिंग/नई दिल्ली. दिल्ली के छावला स्थित आईटीबीपी ऑब्जर्वेशन सेंटर में रखे गए सभी 406 भारतीयों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सभी को 1 और 2 फरवरी को वुहान से लौटने के बाद यहां निगरानी में रखा गया था। उधर,चीन में नोवेल कोरोनावायरस (कोविड-19) से गुरुवार को 118 लोगों की मौत हुई। देश में अब तक मरने वालों की संख्या 2236 हो गई है।75,465 संक्रमण के मामलों की पुष्टि हो चुकी है।

नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ वाइरोलॉजी, पुणे के चिकित्सक बीवी टंडल ने गुरुवार कोकहा-सभी संदिग्धोंकी रिपोर्ट दो-दो बार जांची गई।हमने अब तक 1350 सैंपल्स की जांच की है। इनमें केवल तीन रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसे केरल सरकार कौ सौंप दिया गया। लगातार उनके रिपोर्ट की जांच की जा रही है। चीन के वुहान शहर से 1 और 2 फरवरी को एयर इंडिया के विमान से साल मालदीव के नागरिकों समेत 647 लोगों को निकाला गया था। सभी को दिल्ली के आईटीबीपी और मानेसर के सैन्य केंद्र में निगरानी के लिए रखा गया था।

सोमवार को लगभग 200 मरीजों को घर जाने की अनुमति मिली

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने सोमवार को आईटीबीपी सेंटर में वुहान से लौटे भारतीयों से मुलाकात की थी। 406 में से लगभग 200लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। सोमवार को उन्हें घर भेज दिया गया था। वहीं, मानेसर के 252 रिपोर्टों की रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

  • चीन के हेल्थ कमीशन के मुताबिक, गुरुवार को 1614 नए संदिग्ध मामलों की पहचान हुई। जबकि 5206 लोगों के अभी भी वायरस से संक्रमित होने का संदेह है। सबसे ज्यादा प्रभावित हुबेई प्रांत में 115 मौत हुई। झेजियांग, चॉन्गकिंग और युनान में 1-1 मौत हुई है।
  • चीन में संक्रमण के मामलों में पिछले कुछ दिनों में कमी। बुधवार को 394 जबकिगुरुवार को 889 मामलों की पुष्टि हुई। एक दिन पहले मंगलवार को 1693 मामले सामने आए थे।

  • हेल्थ कमीशन ने शुक्रवार को बताया-गुरुवार तक कोरोनावायरस से प्रभावित 18,264 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई। हुबेई में 411 नए मामले सामने आए। प्रांत में अब तक 62442 मामलों की पुष्टि हुई, जिसमें राजधानी वुहान में केवल 45346 मामले।

  • हुबेई के हेल्थ कमीशन ने बताया- राज्य में अभी 42,056 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें 8,979 की स्थिति बेहतर, जबकि 2,018 गंभीर। राज्य में 1,451 मरीजों को गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी मिली। अब तक कुल 11,877 मरीजों को घर भेजा गया।
  • दक्षिण कोरिया में शुक्रवार को 52 नए मामले सामने आए। देश में अब तक 156 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।

बीजिंग में एक दिन में 36 नए मामले

ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, बीजिंग में अचानक संक्रमण में वृद्धि देखी गई। यहां के फुक्सिंग अस्पताल में गुरुवार को कोरोनावायरसके 36 मामले देखे गए। रिपोर्ट में कहा गया किजिचेंग जिले के फॉक्सिंग अस्पताल में आठ मेडिकल स्टाफ, नौ सफाई कर्मचारी और 19 मरीजों में संक्रमण पाया गया है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
वुहान से कुल 647 लोगों को एयर इंडिया के विमान से निकाला गया था। -फाइल फोटो
जापान के योकोहामा पोर्ट पर फंसे शिप से जाते यात्री।


from Dainik Bhaskar /international/news/coronavirus-outbreak-in-china-latest-news-and-updates-on-coronavirus-death-toll-126808119.html
via

No comments:

Post a Comment

easysaran.wordpress.com

from देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/eB2Wr7f via