
खेल डेस्क.न्यूजीलैंड के रॉस टेलर क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी-20) में 100-100 मैच खेलने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि शुक्रवार को भारत के खिलाफ अपना 100वां टेस्ट खेलते हुए हासिल की। उनसे पीछे सिर्फ भारत के रोहित शर्मा और पाकिस्तान के शोएब मलिक हैं। इन दोनों ने वनडे और टी-20 में 100 से ज्यादा मैच खेले हैं। हालांकि शोएब ने 35 और रोहित ने सिर्फ 32 ही टेस्ट खेले हैं। इस लिहाज से दोनोंइस रिकार्ड से अभी काफी दूर हैं।
टेलर ने इससे पहले 99 टेस्ट में 46.28 के औसत से 7174 रन बनाए, जिसमें 19 शतक और 33 अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने 231 वनडे में 8570 रन बनाए, जिसमें 21 शतक और 51 अर्धशतक शामिल हैं। टेलर ने 100 टी-20 में 7 अर्धशतक की मदद से 1909 रन बनाए हैं। कीवी बल्लेबाज ने अपना 100वां टी-20 भी भारत के ही खिलाफ 2 फरवरी को माउंट माउनगुई में खेला था।
New Zealand's Test centurions 💯 pic.twitter.com/ixc5IGuWJx
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) February 21, 2020
कीवी बल्लेबाज ने 2006 में डेब्यू किया था
टेलर ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि मैं अभी भी इस टीम के लायक हूं। मैं अभी भी फील्डिंग अच्छी कर रहा हूं और ज्यादा रन बनाना चाहता हूं। मैं इससे खुश हूं।’’ टेलर ने नवंबर 2006 में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सेडेब्यू किया था। वे टेस्ट और वनडे में न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। हालांकि, टी-20 में वे पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैक्कुलम और मार्टिन गुप्टिल से पीछे हैं।
रोहित शर्मा
फॉर्मेट | मैच | रन | औसत | 100 | 50 |
टेस्ट | 32 | 2141 | 46.54 | 6 | 10 |
वनडे | 224 | 9115 | 49.27 | 29 | 43 |
टी-20 | 108 | 2773 | 32.62 | 4 | 21 |
शोएब मलिक
फॉर्मेट | मैच | रन | औसत | 100 | 50 |
टेस्ट | 35 | 1898 | 35.14 | 3 | 8 |
वनडे | 287 | 7534 | 34.55 | 9 | 44 |
टी-20 | 113 | 2321 | 31.36 | 0 | 8 |
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37LF7iM
via
No comments:
Post a Comment