Sunday, May 3, 2020

easysaran.wordpress.com

सप्ताह में आज कारोबार के पहले दिन बाजार भारीगिरावट के साथ खुला। सेंसेक्स 969.48 अंक नीचे और निफ्टी 326.40 पॉइंट नीचे खुला। इससे पहले बीते सप्ताह कारोबार के आखिरी दिन गुरुवार, 30 अप्रैल को बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 997.46 अंक ऊपर 33,717.62 पर और निफ्टी 306.55 पॉइंट ऊपर 9,859.90 पर बंद हुए थे। शुक्रवार, 1 मई को महाराष्ट्र दिवस की छुट्टी थी। वहीं, शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता है।

दुनियाभर के बाजार में रही गिरावट
शुक्रवार, 1 मई को दुनियाभर के ज्यादातर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 2.55 फीसदी की गिरावट के साथ 622.03 अंक नीचे 23,723.70 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 3.20 फीसदी गिरावट के साथ 284.60 अंक नीचे 8,604.95 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 2.81 फीसदी गिरावट के साथ 81.72 पॉइंट नीचे 2,830.71 पर बंद हुआ था। हालांकि, चीन का शंघाई कम्पोजिट नो प्रॉफिट-नो लॉस में रहा था। इधर फ्रांस, इटली, जर्मनी के बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए थे।

कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 42,505 हो गई है। इनमें 29,335 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 11,775 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 1,391 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 3,566,004 हो चुकी है। इनमें 248,282 की मौत हो चुकी है। इसी दौरान 1,153,420 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 68,598 हो चुकी है।

09:15 AMसेंसेक्स 1292.17 अंक नीचे 32,425.45 पर और निफ्टी 382.60 पॉइंट नीचे 9,477.30 पर कारोबार कर रहा है।

दुनियाभर के बाजार में रही गिरावट

शुक्रवार, 1 मई को दुनियाभर के ज्यादातर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
BSE NSE Today | Stock Market Latest Update: May 4 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KTwh9S
via

No comments:

Post a Comment

easysaran.wordpress.com

from देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/eB2Wr7f via