Sunday, February 16, 2020

easysaran.wordpress.com

मुंबई. शेयर बाजार शुरुआती बढ़त गंवाकर नुकसान में आ गया है। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 109 अंक गिरकर 41,148.62 पर आ गया। निफ्टी में 40 प्वाइंट का नुकसान देखा गया। इसने 12,073.65 का निचला स्तर छुआ।

ओएनजीसी के शेयर में 1% गिरावट
सेंसेक्स के 30 में से 20 और निफ्टी के 50 में से 33 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। सिप्ला के शेयर में 2% नुकसान देखा गया। बजाज ऑटो 1.3% नीचे आ गया। ओएनजीसी 1.1% और एसबीआई 1% गिर गया। लार्सन एंड टूब्रो, भारती एयरटेल, एचसीएल टेक, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में 0.7% से 0.9% तक नुकसान देखा गया।

टाटा स्टील के शेयर में 0.6% तेजी
दूसरी ओर गेल के शेयर में 1.5% तेजी आई। टीसीएस में करीब 1% बढ़त दर्ज की गई। पावर ग्रिड 0.7% और टाटा स्टील 0.6% चढ़ा। इन्फोसिस में 0.5% तेजी आई। टाइटन 0.4% ऊपर आ गया। हिंदुस्तान यूनीलीवर टाटा स्टील 0.3-0.3% चढ़े।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
BSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: february 17 - Share Market, Trade-BSE, Nifty, Sensex Live News Updates


from Dainik Bhaskar /business/news/share-stock-market-news-updates-nse-bse-sensex-trade-february-17-2020-126774365.html
via

No comments:

Post a Comment

easysaran.wordpress.com

from देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/eB2Wr7f via