Thursday, February 13, 2020

easysara.wordpress.com

नई दिल्ली/वाशिंगटन.अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की इस महीने पहली आधिकारिक यात्रा के दौरान सीमित व्यापार समझौते के तहत अमेरिका के लिए भारत अपना पोल्ट्री और डेयरी बाजार को आंशिक रूप से खोल सकताहै। भारत विश्व का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक देश है और इसने अभी तक सभी प्रकार के डेयरी उत्पाद के आयात पर रोक लगा रखी है। चूंकि भारत में इससे सीधे 8 करोड़ ग्रामीण परिवार की आजीविका जुड़ी है। ऐसे में इस पेशकश से इस सेक्टर पर असर पड़ने की आशंका है।

अमेरिका चीन के बाद भारत का दूसरा सबसे बड़ा व्यापार सहयोगी देश है। दोनों देशों के बीच व्यापार 2018 में 142.6 बिलियन डॉलर (10.12 लाख करोड़ रुपए) तक पहुंच गया था। अमेरिका का भारत के साथ 2019 में 23.2 बिलियन डॉलर (1.65 लाख करोड़ रुपए) का व्यापार घाटा हुआ था। भारत अमेरिका का वस्तुओं में 9वां सबसे बड़ा व्यापार सहयोगी देश है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, भारत ने अमेरिकी चिकन लेग और तुर्की से ब्लूबेरीज और चेरी को आयात करने की अनुमति दी है और चिकन लेग पर टैरिफ 100% से घटाकर 25% कर दिया है। लेकिन अमेरिकी वार्ताकार इस टैरिफ को 10% पर लाना चाहते हैं।

ट्रम्प ने भारत को टैरिफ किंग कहा था

सूत्रों के मुताबिक मोदी सरकार ने अमेरिकी डेयरी उत्पाद को भी अपने देश में अनुमति दी है लेकिन इसके लिए 5% टैरिफ और कारोबारी सीमा लागू की गई है। सरकार अमेरिकी मोटरसाइकिल कंपनी हार्ले-डेविडसन पर पहले ही 50% टैरिफ कम कर चुकी हैं। लेकिन तब भी ट्रम्प ने नाराजगी जताई थी और भारत को टैरिफ किंग कहा था। हालांकि इससे इसकी बिक्री पर ज्यादा असर नहीं पड़ा था। इस फैसले से यह स्पष्ट नहीं है कि अमेरिकी ट्रेड रिप्रजेंटेटिव रॉबर्ट लाइथिजर संतुष्ट होंगे। उन्होंने इस हफ्ते भारत यात्रा की अपनी योजना को निरस्त कर दिया था हालांकि उन्होंने कॉमर्स मंत्री पीयूष गोयल से फोन पर बात की थी।

अमेरिका ने 2019 में भारत से जीएसपी का दर्जा वापस लिया था

राष्ट्रपति ट्रम्प ने 2019 में भारत से जनरलाइज्ड सिस्टम ऑफ प्रेफरेंसेंज (जीएसपी) का दर्जा छीन लिया था। अमेरिका ने 1970 के दशक में यह दर्जा भारत सहित अन्य देशों को दिया था। अमेरिका ने यह कदम तब उठाया था जब प्रधानमंत्री मोदी ने आयात किए जाने वाले मेडिकल डिवाइस, कार्डिएक स्टंट और घुटने के प्रत्यारोपण जैसे उपकरणों पर टैरिफ बढ़ा दिया था। भारत ने ई-कॉमर्स कंपनियों पर भी प्रतिबंध लागू कर दिया था। ट्रम्प की इसी महीने होने वाली यात्रा से यह उम्मीद जगी है कि भारत की तरफ से टैरिफ में कुछ कटौती किए जाने के बाद जीएसपी का दर्जा फिर से वापस मिल सकता है।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प इसी महीने 24-25 फरवरी को भारत यात्रा पर आएंगे। वे गुजरात के अहमदाबाद में केम छो ट्रम्प कार्यक्रम को संबोधित करेंगे और इसके बाद दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत करेंगे। दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है।मोदी ने कहा था कि भारत अपने विशेष मेहमान का यादगार स्वागत करेगा। ट्रम्प से पहले आखिरी बार पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा 2015 में भारत की यात्रा की थी।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
ट्रम्प 24-25 फरवरी को भारत की यात्रा पर आ रहे हैं।


from Dainik Bhaskar /national/news/india-us-bilateral-trade-deal-latest-news-and-updates-on-ahead-us-president-donald-trump-india-visit-126750824.html
via

No comments:

Post a Comment

easysaran.wordpress.com

from देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/eB2Wr7f via