Thursday, February 13, 2020

easysara.wordpress.com

लखनऊ. जिला सत्र न्यायालय में गुरुवार की दोपहर बार एसोसिएशन के संयुक्त मंत्री संजीव लोधी पर बम से हमला किया गया। लोधी घायल हैं, पांच अन्य वकीलों को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने मौके से 3 जिंदा बम बरामद किए हैं।

लखनऊ जिला सत्र न्यायालय के गेट नंबर तीन के पास बार एसोसिएशन के संयुक्त संजीव लोधी का चैंबर है। वे कुछ वकीलों के साथ चैंबर के बाहर सड़क पर खड़े थे। तभी हमलावरों ने उन पर चार बम फेंके। एक बम फट गया। सीसीटीवी से संदिग्धों की पहचान की जा रही है। इस घटना से वकीलों में आक्रोश है। लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की है।

संजीव लोधी ने सुरक्षा की मांग की

पीड़ित वकील संजीव लोधी ने सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने कहा- मामले की निष्पक्ष जांच की जाए। गुंडे व अराजक तत्व बम व असलहे लेकर कैसे पहुंच गए, यह बड़ा सवाल है।

पुलिस ने मौके से तीन जिंदा बम बरामद किए हैं।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
वकीलों ने बम हमले के विरोध में पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।


from Dainik Bhaskar /uttar-pradesh/lucknow/news/lucknow-district-session-court-bomb-attack-latest-news-and-updates-on-uttar-pradesh-lucknow-advocate-126743206.html
via

No comments:

Post a Comment

easysaran.wordpress.com

from देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/eB2Wr7f via