Monday, February 10, 2020

easysara.wordpress.com

नई दिल्ली. पिछले एक महीने में दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान फेसबुक पर चुनावी विज्ञापनों पर 1.99 करोड़ रुपए खर्च किए गए। इनमें से 46% यानी 92.16लाख रुपए आम आदमी पार्टी, दिल्ली भाजपा और दिल्ली कांग्रेस के फेसबुक पेज ने ही खर्च कर दिए। यह जानकारी फेसबुक की एड लाइब्रेरी रिपोर्ट से सामने आई है। यह खर्च 7 जनवरी से 8 फरवरी के बीच हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक, चुनावी विज्ञापनों पर खर्च करने के मामले में आप सबसे आगे रही। उसने 46.88 लाख रुपए के विज्ञापन दिए। दूसरे नंबर पर दिल्ली भाजपा और तीसरे नंबर पर दिल्ली कांग्रेस रही। हालांकि, चुनाव प्रचार के आखिरी हफ्ते और आखिरी दिन भाजपा ने ही सबसे ज्यादा विज्ञापन दिए। प्रचार के आखिरी दिन 6 फरवरी को भाजपा ने 4.36 लाख रुपए के विज्ञापन दिए। वहीं, आखिरी हफ्ते में उसने ऐसे विज्ञापनों पर 24.05 लाख खर्च किए। प्रचार थमने के बाद पार्टियों के आधिकारिक पेज से तो कोई चुनावी विज्ञापन नहीं दिया गया, लेकिन उनके समर्थक पेजों की तरफ से विज्ञापन दिए गए।

पेज खर्च (रुपए में)
आप

46,88,255

दिल्ली भाजपा

31,61,780
माय दिल्ली-माय प्राइड (आप समर्थक) 14,73,088

दिल्ली कांग्रेस

13,67,039
लगे रहो केजरीवाल (आप समर्थक) 11,90,143
मैं हूं दिल्ली (भाजपा समर्थक) 3,99,694
राघव चड्ढा (आप उम्मीदवार) 3,12,128
धरमपाल लकरा (आप उम्मीदवार) 2,50,106
कैलाश गहलोत (आप उम्मीदवार) 2,72,738
रामवीर सिंह बिधूड़ी (भाजपा उम्मीदवार) 2,21,458

आखिरी हफ्ते 78 लाख रुपए से ज्यादा खर्च

दिल्ली में 7 जनवरी से 8 फरवरी के बीच फेसबुक पर 1.99 करोड़ रुपए के विज्ञापन आए, लेकिन आखिरी हफ्ते यानी 2 से 8 फरवरी के बीच 78 लाख से ज्यादा के चुनावी विज्ञापन दिए गए। चुनावी विज्ञापन देने में भले ही आप सबसे आगे रही हो, लेकिन दिल्ली भाजपा ने आखिरी हफ्ते सबसे ज्यादा खर्च किया। दिल्ली भाजपा के फेसबुक पेज से 2 फरवरी से 8 फरवरी के बीच 24.05 लाख रुपए के विज्ञापन दिए गए। इसी दौरान आप ने 6.05 लाख और दिल्ली कांग्रेस ने 2.22 लाख रुपए के ही विज्ञापन दिए।

2 से 8 फरवरी के बीच सबसे ज्यादा खर्च करने वाले फेसबुक पेज

पेज खर्च (रुपए में)
दिल्ली भाजपा 24,05,608
माय दिल्ली-माय प्राइड (आप समर्थक) 13,97,699
आप 6,05,275
सौरभ भारद्वाज (आप उम्मीदवार) 2,27,988
दिल्ली कांग्रेस 2,22,645
माय दिल्ली-माय प्राइड (आप समर्थक) 1,24,997
धरमपाल लकरा (आप उम्मीदवार) 1,16,777
आप के पाप (भाजपा समर्थक) 95,163
दुर्गेश पाठक (आप उम्मीदवार) 86,857
मैं हूं दिल्ली (भाजपा समर्थक) 85,280


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
BJP Election Ads 2020 Election | BJP Congress Facebook Ad Spend Latest Updates On Delhi Election Political Campaigning 2020; Rs 2 crore spent on Delhi Vidhan Sabha Chunav 2020


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2OHddhk
via

No comments:

Post a Comment

easysaran.wordpress.com

from देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/eB2Wr7f via