
गांधीनगर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारत ने 2022 की प्रतिबद्ध तारीख से दो साल पहले हीबाघों की संख्या को दोगुनाकरने का अपना लक्ष्य हासिल कर लिया है। भारत में अभी लगभग 2970 बाघ हैं। साथ ही उन्होंने कहा किभारत दुनिया के सबसे विविध देशों में से एक है।
प्रवासी प्रजातियों के संरक्षण को लेकर 13वां कॉन्फ्रेंस ऑफ पार्टीज यानी कॉप-13 का आयोजन गुजरात के गांधीनगर में किया गया है। इसका आयोजन 17 से 22 फरवरी तक किया जाएगा। इस सम्मेलन में करीब130 देशों केप्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं, जो प्रवासी प्रजातियों के संरक्षण पर चर्चा करेंगे।सम्मेलन का उद्देश्य विभिन्न प्रकार की जैव विविधता के बीच तालमेल स्थापित करना है।
जैव विविधता में भारत का योगदान 8%
प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम की शुरुआतवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की। उन्होंने कहा कि भारत जलवायु संरक्षण, स्थायी जीवनशैली और हरित विकास मॉडल के आधार पर जलवायु अभियान का नेतृत्व कर रहा है। भारत दुनिया के भूभाग का केवल 2.4% है। लेकिन, वैश्विक जैव विविधता में लगभग 8% योगदान देता है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Dainik Bhaskar /national/news/pm-narendra-modi-to-inaugurate-un-summit-at-cmscop13-through-video-conferencing-today-126775043.html
via
No comments:
Post a Comment