Thursday, March 12, 2020

easysaran.wordpress.com

भोपाल.मध्य प्रदेश में सियासी घमासानशुक्रवार को भी तेजरहने की आसारहैं। राज्यपाल लालजी टंडन गुरुवार देर रात लखनऊ से भोपाल लौट आए। मुख्यमंत्री कमलनाथ उनसे मिलने राजभवन पहुंचे। यहां उन्होंनेविक्ट्री साइन दिखाया। वहीं, भाजपा की ओर से ज्योतिरादित्य सिंधिया वसुमेर सिंह सोलंकी और कांग्रेस के दूसरे प्रत्याशी फूल सिंह बरैया शुक्रवार को नामांकन दाखिल करेंगे। आज राज्यसभा के लिए पर्चा दाखिल करने काआखिरी दिन है। इसके लिए 26 मार्च को वोटिंग होगी।

कांग्रेस ने भाजपा का जवाब देने की तैयारी कर ली है। पहला कदम होगा, बेंगलुरू में रखे गए सिंधिया समर्थक विधायक जब तक पेश नहीं होते, तब तक कांग्रेस सदन में फ्लोर टेस्ट के लिए नहीं जाएगी। कमलनाथ राज्यपाल से अपने मंत्रिमंडल से 6 मंत्रियों को बर्खास्त करने की सिफारिश मंजूर करने का आग्रह करेंगे। वे राज्यपाल के सामने विधायकों को वापस लाने की बात रख सकते हैं।

कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष की भूमिका को लेकर भी आश्वस्त है। इस्तीफा स्वीकार करने में समय लगता है तो वह कांग्रेस के पक्ष में होगा। इससे बहुमत में सरकार बनी रहेगी। बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष हंगामा करता है तो स्पीकर सख्त फैसले ले सकते हैं। कांग्रेस बेंगलुरुसे विधायकों के आने पर उनके परिजन और क्षेत्र के लोगों को सामने रखेगी, ताकि वे सोचने पर मजबूर हो जाएं कि दोबारा चुनाव में जाते हैं तो क्या दिक्कत आ सकती है?कांग्रेस को लगता है, भाजपा सिंधिया समर्थक विधायकों को सदन से गैरहाजिर रखना चाहती है। बहरहाल, यदि सिंधिया खेमे के विधायक नहीं आते हैं और इस्तीफा मान्य नहीं होता है तो सदन की कार्रवाई चलती रहेगी।

आज 6 विधायकों को राज्यपाल के सामने उपस्थित होना है
कांग्रेस से बागी होकर बेंगलुरुगए सिंधिया समर्थक विधायकों को विधानसभा ने नोटिस जारी किए हैं। विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति ने इन्हें हाजिर होकर इस्तीफे की सत्यता बताने को कहा है। इस्तीफे स्वेच्छा से दिए गए हैं या किसी दबाव में, व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर बताना होगा। नोटिस में 6 विधायकों को शुक्रवार को औरसात को शनिवार को बुलाया गया है। शुक्रवार को बचे हुए विधायकों को भी नोटिस भेजे जाएंगे। यदि वे उपस्थित नहीं होते हैं तो इस्तीफा मान्य नहीं होगा। आज सिंधिया समर्थक 6 मंत्रियों को भी बुलाया गया है, जो बेंगलुरु के रिसॉर्ट में ठहरे हुएहैं।

जीतू पटवारी और लाखन सिंह अभी भी बेंगलुरु में

बेंगलुरु के जिस रिसॉर्ट के बाहर गुरुवार दोपहर मंत्री जीतू पटवारी और लाखन सिंह के साथ एक नाटकीय घटनाक्रम का वीडियो सामने आया। इसके बाद कांग्रेस ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। पटवारी और लाखन सिंह अभी भी बेंगलुरु में हैं। बताया जा रहा है कि आज कांग्रेस सांसद विधायकों को बंधक बनाए जाने के मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट जा सकते हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
राज्यपाल से मिलने जाने से पहले विक्ट्री साइन दिखाते कमलनाथ।
राज्यपाल लालडी टंडन गुरुवार देर रात लखनऊ से भोपाल लौटे।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Q6f14j
via

No comments:

Post a Comment

easysaran.wordpress.com

from देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/eB2Wr7f via