Saturday, March 14, 2020

easysaran.wordpress.com

भोपाल. बेंगलुरु में ठहरे ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक 22 विधायकों ने रविवार सुबह एक नया वीडियो जारी कर जान को खतरा बताया है। विधायकों ने वीडियो में कहा कि उन्होंनेअपनेइस्तीफा दे दिएहैं।सभी भोपाल आना चाहते हैं, इसके लिए उन्हेंसीआरपीएफ की सुरक्षा दी जाए। सभी ने कांग्रेस सरकार से खुद को खतरा बताया है। विधायकों का तर्क है किजब सिंधियाजी परभोपाल में हमला कियाजा सकता है तो हमें भी खतरा है।


विधायकों ने कहा किहम अपनी स्वेच्छा से यहां आए हुए हैं। किसी ने हमें बंधक नहीं बनाया है। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए संभावनाहै कि हमें विधानसभास्पीकर से मिलने नहीं दिया जाए। विधायकों ने यह भी कहा कि अगर परिजनद्वारा कोई शिकायत की जाए तो उसे अमान्य कर दिया जाए।

कांग्रेस ने कहा- विधायकों से जबरदस्ती वीडियो बनवाए जा रहे

इधर, कांग्रेस के प्रवक्ता जफर ने वीडियो की विश्वसनीयता पर सवाल किए हैं। उन्होंने इमरती देवी का एक वीडियो जारी किया है। इसमें फुसफुसाने की आवाज आ रही है। कांग्रेस का कहना है किये वीडियो विधायकों से जबरदस्ती बनवाए जा रहेहैं।

बेंगलुरु में ठहरे22 विधायकों ने विधानसभा स्पीकर को अपने इस्तीफे भेजे हैं। इनमेंसे6 विधायकोंकी सदस्यता शनिवार शाम को विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति ने समाप्त कर दी। इसके अलावा, मुख्यमंत्री की सिफारिश पर राज्यपाल पहले हीतुलसीराम सिलावट, महेंद्र सिंह चौहान,डॉ. प्रभुराम चौधरी, इमरती देवी, गोविंद सिंह और प्रद्युम्न सिंह को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर चुके हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
सिंधिया समर्थक माने जा रहे सभी 22 विधायकों ने वीडियो जारी कर सुरक्षा मांगी है।


from Dainik Bhaskar /mp/bhopal/news/live-mp-government-crisis-updates-126979002.html
via

No comments:

Post a Comment

easysaran.wordpress.com

from देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/eB2Wr7f via