
जयपुर. मध्यप्रदेश के सियासी उठापटक के बीच अब गुजरात केकांग्रेस विधायकों को भी जयपुर शिफ्ट करने की खबर है। इन्हें आज ही शिफ्ट किया जा सकता है।गुजरात में राज्यसभा की 4 सीटों के लिए शुक्रवार को भाजपा के 3 और कांग्रेस के 2 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। इसके बाद कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर सता रहा है।
कांग्रेस की गुटबंदी का लाभ भाजपा को
गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने शुक्रवार को कहा था कि कांग्रेस ने पाटीदार उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया और पार्टी में आपसीअसंतोष भी है, इसका लाभ भाजपा को मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि भाजपातीनों सीटें जीतेगी। उधर,कांग्रेस नेता भरत सिंहसोलंकी ने कहा है कि राज्यसभा चुनाव में भाजपा को मुंह की खानी पड़ेगी।
भाजपा एक सीट खो सकती है
गुजरात विधानसभा में भाजपा के मौजूदा विधायकों की संख्या को देखते हुए राज्यसभा में उसकेएक सीट खोने का डरहै। ऐसे में कांग्रेस कोक्रॉस वोटिंग का डरहै।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38TWuhX
via
No comments:
Post a Comment