Sunday, January 5, 2020

सेंसेक्स 515 अंक लुढ़का, निफ्टी में 157 प्वाइंट की गिरावट; डॉलर के मुकाबले रुपया 72 के नीचे आया

मुंबई. मुंबई. शेयर बाजार में आज तेज गिरावट आई। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 515 अंक गिरकर 40,949.18 पर आ गया। निफ्टी में 157 प्वाइंट का नुकसान देखा गया। यह 12,069.10 तक फिसल गया। कारोबारियों के मुताबिक एशियाई बाजारों से कमजोर संकेतों की वजह से भारतीय बाजार में बिकवाली बढ़ी। अमेरिका-ईरान के बीच तनाव बढ़ने की आशंका से एशियाई बाजारों में गिरावट आई। कच्चे तेल और करंसी पर भी इसका असर हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड का भाव 2.9% बढ़कर 70.59 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया। इसके असर से डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 31 पैसे कमजोर होकर 72.11 तक फिसल गया। शुक्रवार को 71.80 पर बंद हुआ था।

मारुति के शेयर में 2% गिरावट

सेंसेक्स के 30 में से 28और निफ्टी के 50 में से 48शेयरों में नुकसान देखा गया। एसबीआई का शेयर 3% लुढ़क गया। एशियन पेंट्स में 2.5% गिरावट आ गई। महिंद्रा एंड महिंद्रा और मारुति 2-2 फीसदी नीचे आ गए, नेस्ले और टाटा स्टील में भी इतना ही नुसकान दर्ज किया गया।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
BSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: january 06 - Share Market, Trade-BSE, Nifty, Sensex Live News Updates


from Dainik Bhaskar /business/news/share-stock-market-news-updates-nse-bse-sensex-trade-january-06-2020-126449126.html
via

No comments:

Post a Comment

easysaran.wordpress.com

from देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/eB2Wr7f via