Saturday, March 21, 2020

easysaran.wordpress.com

नरसिंहपुर/जबलपुर. जबलपुर में कोरोना के 4संक्रमित मरीज पाए जाने के बाद नरसिंहपुर हाइअलर्ट पर है। यहांपूरे जिले को 14 दिन के लिएटोटल लॉकडाउन किया गया है। यह समयावधिआज मध्य रात्रि 12 बजे से 5 अप्रैल तक के लिए है। जिलेमें धारा 144 लागू कर दी गई है। कलेक्टर दीपक सक्सेना ने भास्कर से कहा कि किसी भी व्यक्ति को घर से निकलने की इजाजत नहीं होगी। जिले की सीमा में बाहरी लोगों का आगमन औरयहां के लोगों का दूसरे जिले की सीमाओं के बाहर जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

सड़क और रेलवे मार्ग को भी सील किया जा रहा है। ट्रेनें आएंगी, यात्री भी उतरेंगे, लेकिन जो यहां के निवासी नहीं हैं, उनको स्टेशन पर ही रोक दिया जाएगा, यहां से उन्हें दूसरी ट्रेन से वापस भेज दिया जाएगा। आवश्यक सेवाओं के लिए दुकानें खुली रहेंगी। सुबह 7-9 बजे के बीच दूध वालों को अनुमति रहेगी, लेकिन दूध लेने के लिए हीमहिलाएं बाहर आ पाएंगी। पुरुषों को घर में ही रहना होगा। कलेक्टर ने कहा कि जबलपुर जाने और वहां से आने वालों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है। उन लोगों की भीसूचीतैयार की जा रही है, जो जबलपुर में उस इलाके में गए हैं या रहे हैं। सीडीआर के माध्यम से उनके नंबर निकाले जा रहे हैं।

नरसिंहपुर जिले की गाडरवारा तहसील में बंद पड़ी दुकानें।

जबलपुर और सिवनी में 2दिन का लॉकडाउन
इससेपहले जबलपुर और सिवनी जिले को भी 2दिन के लिए लॉकडाउन किया गया है। जबलपुर में शुक्रवार को 4 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए थे। शनिवार और रविवार को इन दोनों जिलों में सब कुछ बंद रखने के साथ ही सीमाओं को सील किया गया है। कोई भी घर से बाहर नहीं निकलेगा।किसी को भी जिले में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

जबलपुर में 4 मरीज पाए जाने से प्रशासन अलर्ट
शुक्रवार को दुबई से जबलपुर लौटे सराफा व्यापारी मुकेश अग्रवाल और उनके परिवार के 2 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके अलावा चौथा मरीज सिविल लाइन का है जो स्विटजरलैंड से आया है। सभी मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया। जबलपुर में पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड में है। उन लोगों की सूची बनाई जा रही है, जिनके संपर्क में ये मरीज रहे हैं। वहीं, 18 मार्च को दुबई से शिवपुरी लौटे दीपक शर्मा की भी स्क्रीनिंग कराई गई। दीपक को हल्की सर्दी और खांसी की शिकायत है।

व्यापारी पर केस, मंगलवार तक सराफा बाजार बंद
जबलपुर पुलिस ने व्यापारी मुकेश के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि व्यापारी की लापरवाही की वजह से परिवार के अन्य लोग संक्रमित हुए। शहर के लोगों की भी जान जोखिम में डाली। जबलपुर मेंशनिवार से मंगलवार तक सराफा बाजार बंद रखे जाने का निर्णय लिया है।

यह है लॉकडाउन
टोटललॉकडाउन के तहत किसी भी व्यक्ति को घर से बाहर निकलने की इजाजत नहीं होगी। जिले की सभी सीमाएं सील की गईं हैं। किसी भी माध्यम सड़क, रेल से बाहरी लोगों के आवागमन पर रोक है। जिले के नागरिकों पर भी इसी तरह का प्रतिबंध है। शासकीय, अर्द्धशासकीय कार्यालय बंद किए गए हैं। अत्यावश्यक सेवा वाले विभाग राजस्व, स्वास्थ्य, पुलिस, विद्युत, दूरसंचार, नगरपालिका, पंचायत आदि इससे मुक्त रहेंगे। मेडिकल स्टोर और हॉस्पिटल को छोड़कर अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
नरसिंहपुर जिले में लॉकडाउन होने से दुकानें पूरी तरह से बंद कर दी गईं।


from Dainik Bhaskar /mp/jabalpur/news/narsinghpur-district-lockdown-for-14-days-jabalpur-madhya-pradesh-mp-coronavirus-outbreak-latest-news-and-updates-on-covid-19-virus-suspected-patients-127024023.html
via

No comments:

Post a Comment

easysaran.wordpress.com

from देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/eB2Wr7f via