
भोपाल. मध्य प्रदेश का सत्ता संग्राम आज फ्लोर टेस्ट के बाद नतीजे पर पहुंच जाएगा। सीहोर के ग्रेसेस रिजॉर्ट में 5 दिन से ठहरे भाजपा खेमे में उत्साह है। सुबह से कुछ विधायकों ने जिम में पसीना बहाया तो कुछ ने योग किया। भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी यहां पहुंचे। उन्होंने विधायकों के साथ फ्लोर टेस्ट कीरणनीति पर चर्चा की।वे शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ सदन में बहुमत मिलने की योजनाबना रहे हैं। वहीं, विधायकों को ले जाने के लिए बसें रिजॉर्ट पहुंच चुकी हैं।
गुरुवार शाम को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद शिवराज सीहोर के हनुमान मंदिर में गए। शर्मा ने गणेश मंदिर में दर्शन किए। विधायकों की बैठक में तय किया है कि कमलनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद विधानसभा के लिए निकलेंगे।
ग्रेसेस रिजॉर्ट में सुबह से ही गहमागहमी
नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव8:30 बजे रिजॉर्ट पहुंचे। उनसे एक घंटे पहले 7:30 बजे पूर्व मंत्री पारस जैन पहुंचे थे। उन्होंने कहा- ‘‘आज दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।’’ 8:15 बजे पहुंचे मंदसौर के विधायक यशपाल सिंह ने कहा- ‘‘पिक्चर एकदम क्लीयर है। हम सरकार बनाने जा रहे हैं। कमलनाथ मुंगेरीलाल के सपने देखना चाहते हैं, तो देखें।’’ होटल के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है किसी भी अनजान व्यक्ति कोएंट्री नहीं दी जा रही है।
पुलिस बल के साथ भाजपा के कार्यकर्ता भी विधायकों की सुरक्षा में मुस्तैद हैं। सीहोर से लेकर भोपाल तक के तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर दिया गया है। कई कार्यकर्ता गाड़ियों से रिजॉर्ट पहुंच रहे हैं। विधायकों का काफिला किसी भी समययहां से रवाना हो सकता है।

भदौरिया के साथ पहुंचे विधायक संजय पाठक
विधायक संजय पाठक शुक्रवार सुबह पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद भदौरिया के साथ रिजॉर्ट के अंदर जाते हुए दिखे। मध्यप्रदेश में सियासी संग्राम शुरू होने के बाद संजय पाठक के खजुराहो स्थित होटल पर बुलडोजर चला था और जबलपुर में उनकी खदानें सील कर दी गई थीं। अरविंद भदौरिया और संजय पाठक की मिशन लोटस में मुख्य भूमिका रही।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Dainik Bhaskar /mp/bhopal/news/shivraj-singh-chouhan-bjp-mla-in-sehore-graces-resort-latest-today-updates-on-kamal-nath-mp-floor-test-2020-127016170.html
via
No comments:
Post a Comment