Wednesday, March 18, 2020

easysaran.wordpress.com

मुंबई. शेयर बाजार गुरुवार कोभी गिरावट के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1809.08अंक गिरकर 27,060.43पर आ गया। निफ्टी490.50पॉइंट के नुकसान के साथ 7,978.30पर आ गया। भारतीय बाजार पर अमेरिकी बाजार की गिरावट का असर देखा जा रहा है। बुधवार को अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 6.30% गिरावट के साथ बंद हुआ।हालांकि, एशियाई बाजारों में आज तेजी देखी जा रही है।27 दिसंबर 2016 के बाद पहली बार निफ्टी 8,000 के नीचे फिसल गया है। कारोबार के दौरान यह 576 पॉइंट गिरकर 7,832.95 तक आ गया।

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को भी तेज गिरावट आई थी। बीएसई 29 हजार के मनोवैज्ञानिक स्तर को तोड़ते हुए 1709.58 अंक नीचे 28,869 पर बंद हुआ था। निफ्टी की क्लोजिंग 425.55 पॉइंट नीचे 8,541.50 पर हुई थी।

बैंक शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट

निफ्टी 6% लुढ़ककर3 साल के निचले स्तर पर पहुंच गया। बैंक शेयरों में बंधन बैंक में सबसे ज्यादा 11% नुकसान देखा गया। इंडसइंड बैंक और कोटक बैंक 9-9 फीसदी लुढ़क गए। एचडीएफसी बैंक 7% और आईसीआईसीआई बैंक 5.7% नीचे आ गया। डॉलर के मुकाबले रुपया 75 के करीब पहुंचा। रुपए में भी तेज गिरावट आई है।डॉलर के मुकाबले यह 70 पैसे की गिरावट के साथ 74.96 पर खुला। बुधवार को 74.26 पर बंद हुआ था।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
गुरुवार को शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ शुरू हुआ


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WoXjNf
via

No comments:

Post a Comment

easysaran.wordpress.com

from देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/eB2Wr7f via