Sunday, March 8, 2020

easysaran.wordpress.com

बीजिंग/रोम.चीन के वुहान शहर से फैला कोरोनावायरस सोमवार तक 101 देशों तक फैल चुका है। इटली में रविवार को दुनिया में सबसे ज्यादा 233 लोगों की मौत हुई। कोरोना संक्रमण से यहां 366 जानें जा चुकी हैं। 24 घंटे में 1200 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई। इटली सरकार ने देश के डेढ़ करोड़ लोगों को लॉकडाउन कर दिया है। वहीं, चीन में इस पर धीरे-धीरे काबू किया जा रहा है। रविवार तक दुनियाभर में 3661 लोगों की मौत दर्ज की गई थी। एक दिन में 1752 नए मामले आए और 89 की मौत हुई थी।

चीन में कोरोनावायरस से पीड़ित 100 साल के बुजुर्ग की हालत पूरी तरह ठीक हो गई है। उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। चीन में अब तक 80 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। करीब 3000 की मौत हो चुकी। दुनियाभर में ओवरऑल संक्रमित मरीजों की संख्या 1,07,802 पहुंच गई है।

चीन के निर्यात में गिरावट
कोरोनावायरस के चलते बीते दो महीनों में चीन के कारोबार पर बुरा असर पड़ा है। निर्यात में 17.2% की गिरावट आई है। यह फरवरी 2019 के दौरान अमेरिका से ट्रेड वॉर के बाद से सबसे बड़ी गिरावट है। चीन के आयात में भी 4% की कमी आई है।

60924 लोग सही हुए, 6041 की हालत गंभीर
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक, अभी तक दुनियाभर के 60924 संक्रमित नागरिक ठीक हो चुके हैं। 43217 का अभी भी इलाज चल रहा है। इसमें 43217 गंभीर बताए जा रहे हैं। चीन के बाहर 24,724 लोग संक्रमित हुए हैं और 563 लोगों की मौत हुई है। चीन के हेल्थ कमीशन ने रविवार को कहा कि शनिवार को अस्पताल से 1660 लोगों को छुट्टी मिली। यहां अब तक 57,065 नागरिक ठीक हो चुके हैं। चीन में सबसे ज्यादा हुबेई प्रांत में 67707 लोग संक्रमित हुए हैं। यहां का वुहान शहर कोरोनावायरस का केंद्र रहा है।

मलेशिया और थाईलैंड ने कोस्टा फॉर्च्यूना क्रूज अपने बंदरगाह पर आने से रोका
मलेशिया और थाईलैंड ने कोरोनावायरस के डर से 2,000 लोगों को लेकर पहुंचे कोस्टा फॉर्च्यूना क्रूज को अपने बंदरगाहों पर आने से बैन कर दिया है। इसमें इटली के 64 लोग हैं। इस जहाज पर कोरोनोवायरस का एक भी संदिग्ध नहीं है। शुक्रवार को कोस्टा फॉर्च्यूना क्रूज को थाईलैंड के फुकेट आईलैंड पर रुकने की इजाजत नहीं मिली थी। शनिवार को इस जहाज ने मलेशिया के पेनांग स्टेट में डॉक करने की कोशिश की थी, लेकिन इसे रोक दिया गया। मलेशिया के स्थानीय नेता फी बून पो ने बताया कि मलेशिया ने सभी जहाजों को अपने बंदरगाहों पर प्रवेश नहीं देने का निर्णय लिया है। इसलिए कोस्टा फॉर्च्यूना को भी यहां आने की इजाजत नहीं दी गई।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
उत्तर कोरिया के प्योंगयोंग में एयरपोर्ट पर जांच की जा रही है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Iw45Zw
via

No comments:

Post a Comment

easysaran.wordpress.com

from देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/eB2Wr7f via