मुंबई. सेंसेक्स में गिरावट का रुख सोमवार को भी जारी है। सेंसेक्स1463.76 अंक नीचे36,112.86 अंकों पर पहुंच गया है। यह करीब3.90% नीचे है। निफ्टी 409.45 अंक नीचे गिरकर 10,580 अंकाें पर पहुंच गया है। इससे पहलेशुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1152.35 अंक गिरकर खुला। सेंसेक्स करीब 3.07% नीचे रहा। बाजार 36,424.27 अंकों पर पहुंच गया। यस बैंक के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। बैंक के शेयर 19.14% ऊपर चढ़कर 19.30 रुपए पर कारोबार कर रहे हैं। इसी तरह निफ्टी 326.50 अंक नीचे गिरकर 10,662.95 अंकों पर पहुंच गया। निफ्टी में ओएनजीसी, वेदांता, रिलायंस, इंडसइंड के शेयरों में गिरावट दिख रही है जबकि यस बैंक, बीपीसीएल, एशियन पेंट्स, आईओसी के शेयरों में बढ़त देखने को मिल रही है।
2020 में सेंसेक्स 2 महीने में 12.53% लुढ़का
2020 में 1 जनवरी से लेकर अब तक सेंसेक्स करीब 12.53% गिर चुका है। 1 जनवरी को सेंसेक्स 41,306 अंकों पर था। 9 मार्च को सेंसेक्स 36,128 अंकों पर आ चुका है। अंकों की बात करें तो सेंसेक्स 5,178 अंक नीचे जा चुका है। इसी तरह निफ्टी 1,602 अंक नीचे जा चुका है।1 जनवरी को निफ्टी निफ्टी 12,182अंकों पर था। 9 मार्च को निफ्टी10,580अंकों पर पहुंच चुका है।
निफ्टी के टॉप 5 गेनर
| शेयर | बढ़त |
| यस बैंक | 17.65% |
| बीपीसीएल | 2.18% |
| एशियन पेंट्स | 1.31% |
| आईओसी | 1.19% |
| डॉ रेड्डी | 0.31% |
निफ्टी के टॉप 5 लूजर
| शेयर | गिरावट |
| ओएनजीसी | 9.49% |
| वेदांता | 7.56% |
| इंडसइंड बैंक | 6.38% |
| रिलायंस | 6.37% |
| टाटा स्टील | 5.66% |
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2xpwQ85
via
No comments:
Post a Comment