Monday, March 9, 2020

easysaran.wordpress.com

बेंगलुरु. कर्नाटक के मेंगलुरु एयरपोर्ट से एक व्यक्ति कोरोनावायरस संदिग्ध जांच के डर से फरार हो गया। वह दुबई से रविवार की शाम मेंगलुरु पहुंचा था। उसमें कोरोनावायरस संक्रमण के कुछ लक्षण नजर आए थे। इसके बाद उसे क्वारैंटाइन के लिए वेनलॉक अस्पताल जाने के लिए कहा गया था। हालांकि वह अस्पताल नहीं पहुंचा। जब उसके घर पर पूछताछ हुई तो वह वहां भी नहीं मिला। अब स्वास्थ्य विभाग और पुलिस उसे सरगर्मी से तलाश कर रही है जिससे उसे अस्पताल में भर्ती कराया जा सके।

अगर मरीज में कोरोनावायरस पॉजिटिव पाया जाता तो उसे अस्पताल में कम से कम 14 दिनों तक क्वारैंटाइन के लिए रखा जाता। सुरक्षा के लिहाज से केंद्र सरकार देश के प्रमुख एयरपोर्ट पर कई देशों से आने वाले यात्रियों की जांच करवा रही है। संक्रमण के लक्षण पाए जाने पर बचाव और इलाज के लिए उन्हें आइसोलेशन में रखा जा रहा है।

बिना मेडिकल एडवाइस के अस्पताल से बाहर निकल गया था

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, कोरोनावायरस संदिग्ध यात्री एयरपोर्ट से बिना किसी मेडिकल एडवाइस के बाहर निकल गया। उसेवेनलॉक अस्पताल जाने के लिए कहा गया था। लेकिन वह वहां नही मिला। इसके बाद अधिकारियों ने पुलिस से उसके लापता होने की शिकायत की। पुलिस ने उसका पता लगाने के लिए टीमें गठित की है। उसके घर पर भी एक सर्विलांस टीम तैनात है। जैसे ही वह मिलेगा उसे अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।

दो दिन पहले ओडिशा में संक्रमित व्यक्ति अस्पताल से भागा था

यह कोरोनावायरस संदिग्ध के जांच से भागने का दो दिन में दूसरा मामला है। दो दिन पहले ओड़िशा के बीजू पटनायक एयरपोर्ट पर संक्रमण के लक्षण पाए जाने के बाद अस्पताल रेफर किया गया आयरिश नागरिक अस्पताल से भाग गया था। उसे भुवनेश्वर के एसबीसी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। अस्पताल ने इस संबंध में मंगलाबाद पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। बाद में पुलिस की मदद से उसे ढूंढ़ कर वापस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
मेंगलुरु समेत कई एयरपोर्ट पर कोरोनावायरस संदिग्धों की जांच की जा रही है। (फाइल फोटो)


from Dainik Bhaskar /national/news/karnataka-coronavirus-latest-news-updates-coronavirus-suspected-patient-found-in-karnataka-mangalore-126944831.html
via

No comments:

Post a Comment

easysaran.wordpress.com

from देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/eB2Wr7f via