Monday, January 13, 2020

easysara.wordpress.com

बॉलीवुड डेस्क.ऋषि कपूर और रणधीर कपूर की बहन और दिवंगत शोमैन राजकपूर की बेटी रितु नंदा का निधन हो गया है। उन्होंने मंगलवार को दिल्ली में अंतिम सांस ली। वे 71 साल की थीं। रणधीर कपूर ने एक अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट से बातचीत में खबर की पुष्टि की। उन्होंने कहा, "आज सुबह रितु नंदा नहीं रहीं। वे कैंसर से जूझ रही थीं। हम दिल्ली में ही हैं। आज ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।"

रितु महानायक अमिताभ बच्चन की समधन थीं। उनके बेटे निखिल की शादी बिग बी की बेटी श्वेता से हुई। 1948 में जन्मी रितु लाइफ इंश्योरेंस बिजनेस में एक्टिव थीं। उनकी शादी उद्योगपति राजन नंदा से हुई थी, जिनका निधन अगस्त 2018 में हो चुका है। निखिल नंदा के अलावा रितु और राजन की एक बेटी नताशा नंदा है। निखिल और श्वेता से के दो बच्चे नव्या नंदा और अगस्त्य नंदा हैं।

गिनीज बुक में दर्ज है रितु का नाम

लाइफ इंश्योरेंस के बिजनेस में रितु को कई अवॉर्ड और सम्मान मिले थे। इनमें उनका गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड भी शामिल है। उन्होंने एक ही दिन में रिकॉर्ड 17 हजार पेंशन पॉलिसी बेची थीं। 2013 में उन्हें कैंसर की खबर सामने आई थी, उनका इलाज अमेरिकामें चल रहा था।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
रितु नंदा। (फाइल फोटो)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/388neeV
via

No comments:

Post a Comment

easysaran.wordpress.com

from देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/eB2Wr7f via