Monday, January 13, 2020

easysara.wordpress.com

श्रीनगर. उत्तरी कश्मीर में पिछले 48 घंटे से भारी बर्फबारी हो रही है। इससे नियंत्रण रेखा के निकट माछिल सेक्टर में मंगलवार को तीन जवान हिमस्खलन की चपेट में आने से शहीद हो गए जबकि एक लापता है। इससे पहले कई जवान हिमस्खलन में फंस गए थे और उन्हें सुरक्षित निकाला गया था। वहीं, मध्य कश्मीर के गंदेरबल जिले में हिमस्खलन में दबकर पांच लोगों की भी मौत हो गई। इसमें एक ग्रामीण और उसके दो बेटे शामिल हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि नौ लोगों का समूह बचाव के लिए गंदेरबल जिले के रिसेन कोलां जा रहे थे कि हिमस्खलन की चपेट में आ गए। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से चार लोगों को सुरक्षित निकाला गया लेकिन पांच लोगों के शव आज सुबह बरामद किए गए। भारी बर्फबारी की वजह से कुपवाड़ा, बांदीपोरा और बारामुला जिले के कई घरों को नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों ने उत्तरी और मध्य कश्मीर के ऊपरी इलाकों में भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Kashmir Avalanche | Kashmir Avalanche Today News Updates: 3 Army Soldiers Sead in Avalanches in North Kashmir


from Dainik Bhaskar /national/news/kashmir-avalanche-today-news-updates-3-army-soldiers-sead-in-avalanches-in-north-kashmir-126516664.html
via

No comments:

Post a Comment

easysaran.wordpress.com

from देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/eB2Wr7f via