Thursday, January 16, 2020

easysara.wordpress.com

नई दिल्ली.दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेसशुक्रवार को पहली सूची में अपने 35 प्रत्याशियों का ऐलान करेगी। वहीं, भाजपा में टिकटों को लेकर केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में गुरुवार देर रात तक 3 घंटे मंथन हुआ। सूत्रों के अनुसार, भाजपा आज ही प्रत्याशियों की सूचीजारी कर सकती है। सत्तारूढ़आम आदमी पार्टी (आप)पहले ही सभी सीटों पर उम्मीदवार तय कर चुकी है। केंद्र शासित प्रदेश की70 विधानसभा सीटों के लिए 8 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। नतीजे 11 तारीख को आएंगे।नामांकन करने की अंतिम तिथि 21 जनवरी है।

भाजपा के उम्मीदवारों के नाम को अंतिम रूप देने के लिए बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी, गृह मंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री व राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन, दिल्ली के चुनाव प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर, दिल्ली प्रभारी श्याम जाजू, केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी, भाजपाविधायक दल के नेता विजेंद्र गुप्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस ने बैठक में 35 नाम फाइनल किए

कांग्रेस की पहली सूची में सुभाष चोपड़ा की बेटी, कीर्ति आजाद की पत्नी, कंवर करण सिंह की बेटी का नाम शामिल बताया जा रहा है। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने गुरुवार को प्रत्याशियों के नाम फाइनल करने के लिए बैठक की थी। बैठक में स्क्रीनिंग कमेटी की तरफ से भेजे नामों पर चर्चा करके 35 नाम फाइनल किए गए। बाकी के 25 सीटों पर नाम में दो-दो नाम में फंसने की वजह से कांग्रेस के दिग्गज नेता अहमद पटेल, स्क्रीनिंग कमेटी चेयरमैन राजीव सातव, प्रभारी पीसी चाको और प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा की एक कमेटी बनाई गई है, जो इन सीटों पर नाम को अंतिम रूप देगी।

कांग्रेस 4 सीटें राजद के लिए छोड़ सकती है: सूत्र

कांग्रेस में10 नाम को लेकर अभी दुविधा है कि उन्हें पहली सूची में शामिल किया जाए या फिर कमेटी में भेज दिया जाए। सूत्रों के अनुसार राजदको दिल्ली में कांग्रेस चार सीटें दे सकती है। इसमें करावल नगर, बुराड़ी, पालम और उत्तम नगर शामिल है। हालांकि ये प्रत्याशी कांग्रेस के चुनाव निशान पर चुनाव लड़ सकते हैं। मुकेश शर्मा के इस बार विकासपुरी से लड़ने की संभावना है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा भी शामिल हुए।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3alqPs2
via

No comments:

Post a Comment

easysaran.wordpress.com

from देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/eB2Wr7f via