Thursday, April 9, 2020

easysaran.wordpress.com

देश में लॉकडाउन की वजह से हजारों लोग अलग-अलग इलाकों में फंसे हुए हैं। घर पहुंचने के लिए इंतजार कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला तेलंगाना में देखने को मिला। यहां एक मां ने अपने बेटे को घर लाने के लिएस्कूटी से 1400 किमी का सफर तय किया। वह निजामाबाद से आंध्र प्रदेशकेनेल्लोर के लिए सोमवार को निकलींऔर बुधवार शाम को बेटे को लेकर घर लौटीं।निजामाबाद से नेल्लोर की दूरी करीब 700 किमी है।

48 साल की महिला रजिया बेगम ने बताया कि मेरा छोटा परिवार है। दो बेटे हैं। पति की 15 साल पहले मौत हो गई थी। बड़ा बेटा इंजीनियरिंग ग्रेजुएट है और छोटा बेटा निजामुद्दीन अभी पढ़ाई कर रह है। वह डॉक्टर बनना चाहता है। वह नेल्लोर में था। उन्होंने बताया, 'एक महिला के लिए टू-व्हीलर पर ये सफर आसान नहीं था, लेकिन बेटे को वापस लाने की मेरी इच्छाशक्ति के आगे डर भी गायब हो गया। मैंने रोटी पैक कीं और निकल पड़ी। रात में कोई ट्रैफिक नहीं, सड़कें खाली थीं। इससे डर जरूर लगा, लेकिन मैंने हिम्मत नहीं हारी।' रजिया हैदराबाद से करीब 200 किलोमीटर दूर निजामाबाद स्थित एक सरकारी स्कूल में हेडमास्टरहैं।

निजामुद्दीन दोस्त को छोड़ने गया था, वहीं फंस गया
रजिया बेगम ने बताया कि निजामुद्दीन 12 मार्च को अपने दोस्त को छोड़ने नेल्लोर गया था। इस बीच कोरोनावायरस की वजह से लॉकडाउन हो गया और वह लौट नहीं सका। बड़े बेटे को मैं भेज नहीं सकती थी, क्योंकि उसे लेकर कई आशंकाएं थीं। इसलिए फिर मैंने ही जाने का फैसला किया।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
रजिया बेगम का बेटा 12 मार्च को आंध्र प्रदेश के नेल्लोर गया था। लॉकडाउन होने की वजह से वहीं फंस गया। स्कूटी पर बेटे निजामुद्दीन के साथ।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JW311D
via

No comments:

Post a Comment

easysaran.wordpress.com

from देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/eB2Wr7f via