कोरोना संकमण से देश में मौतों का ग्राफ तेजी से बढ़रहा है। गुरुवार को दो लोगों की मौत हुई। जम्मू में 69 सालमहिला की जान चली गई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, वह उधमपुर जिले की रहने वाली थी।उसे सीने में दर्द और सांस लेने की शिकायत थी।वहीं, पंजाब में 55 साल के व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। इसमरीज कोडायबिटीज और हाइपरटेंशन कीभी शिकायत थी।
बुधवार को देश में 27संक्रमितों की मौत हुई थी। अलग-अलग राज्य सरकारों की ओर से जारीइन आंकड़ों के साथदेश में मरने वालों की संख्या 200 हो गई है। हालांकि, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 149 मौतों की पुष्टि की है।
बुधवार को सबसे ज्यादा मौतें महाराष्ट्र में हुई थीं
- बुधवार कोमहाराष्ट्र में 16 मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इनमें 10 लोग पुणे से थे।अब तक प्रदेश में 80 लोगों की मौत हो चुकी है।
- तमिलनाडु में 3 मरीजों की मौत हुई। वहीं, उत्तर प्रदेश केआगरा और कर्नाटक के कलबुर्गी में भी एक-एक मौत हुई।
- मध्यप्रदेश में 6 मरीजों ने दम तोड़ा। सभी इंदौर से थे। शहर में मरने की संख्या 21 हो गई है। वहीं, राज्य में इस बीमारी से अब तक 27लोग मारे जा चुके हैं।
संक्रमण से महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मौतें
| राज्य | मौतें |
| महाराष्ट्र | 80 |
| मध्यप्रदेश | 27 |
| गुजरात | 16 |
| तेलंगाना | 12 |
| दिल्ली |
09 |
| पंजाब |
09 |
| पश्चिम बंगाल | 07 |
| राजस्थान | 06 |
| तमिलनाडु | 08 |
| कर्नाटक | 05 |
| आंध्र प्रदेश | 04 |
| उत्तर प्रदेश | 04 |
| जम्मू-कश्मीर |
04 |
| हिमाचल | 02 |
| हरियाणा | 02 |
| केरल | 02 |
| बिहार | 01 |
| चंडीगढ़ | 01 |
| ओडिशा | 01 |
| कुल | 200 |
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2y3EuW0
via
No comments:
Post a Comment