Thursday, April 9, 2020

easysaran.wordpress.com

कोरोनावायरस से दुनिया भर में अब तक 16 लाख से ज्यादा संक्रमित मिले हैं और 95 हजार 722 मौतें हुई हैं। अमेरिका इससे बुरी तरह प्रभावित हुआ है। यहां 4 लाख 68 हजार से ज्यादा पॉजिटिव केस मिले हैं और 16 हजार 691 मौतें हुई हैं। कोरोना के कारण अमेरिका में अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ा है और यहां करीब 1 करोड़ 68 लोग बेरोजगार हो गए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि औसतन10 में से 1 व्यक्ति कोरोना की वजह से बेरोजगार हुआ है। रेस्टोरोंट और दुकानें बंद होने से जरूरी सामान की किल्लत महसूस हो रही है। इसे देखते हुए सरकार ने लोगों को फूड बैंक के माध्यम से राशन और खाने का सामान बांटना शुरू किया है। वहीं दक्षिण अफ्रीका ने संक्रमण रोकने के लिए देश भर में दो हफ्ते के लिए लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा की है।

दक्षिण अफ्रीका में 27 मार्च को 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की गई थी। राष्ट्रपति सिरिल रैमफोसा ने गुरुवार को कहा कि राष्ट्रीय कोरोनावायरस कमांड काउंसिल ने मौजूदा हालात पर गौर करते हुए यह लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया है।

अमेरिका के बोस्टन सिटी हॉल को कोरोना के खिलाफ लड़ रहे लोगों के समर्थन में नीले रंग से रौशन किया गया।

बोरिस जॉनसन आईसीयू से बाहर आए

कोरोनावायरस से संक्रमित ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन आईसीयू से बाहर आ गए हैं। बीते तीन दिन से वे लंदन के सेंट थॉमस अस्पताल के आईसीयू में थे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने गुरुवार रात एक बयान जारी कर बताया कि जॉनसन की हालत में सुधार हुआ है। फिलहाल वे वार्ड में हैं। डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। 27 मार्च को बोरिस जॉनसन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया था। इसके 10 दिन बाद उनकी तबियत खराब हो गई है। उन्हें बीते रविवार को को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार को उनकी हालत और खराब हो गई थी। इसके बाद उन्हें आईसीयू में रखना पड़ा।

कोरोना से संक्रमित ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को गुरुवार को आईसीयू से सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिए गए।

इटली में 1 लाख से ज्यादा पॉजिटिव केस मिले

अब तक 18 हजार 279 लोगों की मौत हो गई। यहां 1 लाख 43 हजार 626 पॉजिटिव केस सामने आए हैं, इनमें 28 हजार 470 लोग ठीक भी हुए हैं।डॉक्टर्स फेडरेशन ने गुरुवार को बताया कि देश में 24 घंटे में चार और फिजिशियन की मौत हो गई। इसके बाद यहां कोरोनावायरस से डॉक्टरों की मौत का आंकड़ा बढ़कर 100 हो गया।इनमें रिटायर्ड डॉक्टर भी शामिल हैं, जो महामारी बढ़ने के बाद दोबारा काम पर लौट आए थे। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, यहां 30 नर्सभी कोरोना की चपेट में आने के बाद जान गंवा चुकी हैं। इटली के उच्च स्वास्थ्य संस्थान के मुताबिक, देश में 13 हजार 121 स्वास्थ्यकर्मी कोरोना से संक्रमित हैं।

इटली के वेरेस स्थित एक अस्पताल के आईसीयू वार्ड में जाने से पहले हाथ सैनिटाइज करता एक स्वास्थ्यकर्मी।

फ्रांस में मौतों की संख्या 12 हजार के पार

फ्रांस में कोरोना से मरने वालों की संख्या 12 हजार से ज्यादा हो गई है। पिछले 24 घंटे में यहां 424 लोगों ने दम तोड़ा। स्वास्थ्य महानिदेशक जेरोम सैलमन के मुताबिक, संक्रमण फैलने के बाद से अब तक 8 हजार 44 मौतें संक्रमितों की मौत अस्पताल में हुई वहीं नर्सिंग होम में भर्ती 4,166 बुजुर्गों की जान गईं। पिछले एक दिन में ही 4,334 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमितों की संख्या1 लाख 17 हजार 749 हो गई है।

कोरोनावायरस : सबसे ज्यादा प्रभावित 10 देश

देश कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 4,57,101 16,246 24,910
स्पेन 1,52,446 15,238 52,165
इटली 1,43,626 18,279

28,470

जर्मनी 1,15,523 2,451 50,577
फ्रांस 1,17,749 12,210

23,206

चीन 81,865 3,335 77,370
ईरान 66,220 4,110 32,309
ब्रिटेन 60,733 7,097 135
तुर्की 42,282 908 2,142
बेल्जियम 24,983 2,523 5,164

स्रोत:https://ift.tt/37Fny4L



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
यह तस्वीर अमेरिका के सैंट एंटोनियो विलेज पार्क की है। यहां स्थित फूड बैंक लोगो को जरूरी समान बांट रहे हैं। लोग काफी संख्या में अपनी गाड़ियों से अपना सामान लेने पहुंच रहे हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RtioCZ
via

No comments:

Post a Comment

easysaran.wordpress.com

from देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/eB2Wr7f via