
झारखंड में कोरोनावायरस से बुधवार देर रात एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई। 75 वर्षीय मृतक बोकारो के गोमिया विधानसभा क्षेत्र के षाड़म का रहनेवाला है। फिलहाल, प्रशासन मृतक की ट्रैवल हिस्ट्री का पता लगाने में जुटी हुई है। वहीं गुरुवार सुबह प्रशासन की टीम की मृतक के गांव पहुंची और उसके घर समेत आसपास के इलाकों को सैनिटाइज करने का काम जारी है। सिविल सर्जन डॉक्टर अशोक कुमार पाठक ने बताया कि 75 वर्षीय बुजुर्ग की तबीयत खराब थी और उसे इलाज के लिए बोकारो जेनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उन्होंने बताया कि गुरुवार सुबह मेडिकल टीम मृतक के घर भी जाएगी। इसके बाद उसके परिजन और रिश्तेदारों के सैंपल भी लिए जाएंगे। इनमें वे भी शामिल होंगे जिनके संपर्क में मरीज आया था। उधर, झारखंड में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 13 हो गई है। बुधवार रात कुल नौ नए मामले सामने आए हैं। इनमे हिंदपीढ़ी के चार नए मामले शामिल हैं। यहां पहले ही दो मरीज मिल चुके हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Dainik Bhaskar /national/news/jharkhand-corona-virus-outbreak-live-total-covid-19-cases-in-ranchi-jamshedpur-dhanbad-hazaribagh-latest-news-and-updates-127137267.html
via
No comments:
Post a Comment