Thursday, April 9, 2020

easysaran.wordpress.com

हरियाणा में लॉकडाउन का 17वां दिन है, यहां कुल मरीजों का आंकड़ा 161 पहुंच गया है। इनमें से 109 का जमातियों से कनेक्शन है। वहीं गुरुग्राम में जिला प्रशासन ने 9 इलाकों को कंटेनमेंट घोषित कर दिया है। इसके साथ-साथ गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती इटली की महिला की कोरोना की वजह से मौत हो गई। पानीपत में सीएमओ द्वारा कोरोना मरीज की गलत जानकारी दे देने से शहर में अफवाह फैल गई। वहीं मंत्री अनिल विज के सख्त हो जाने के बाद यमुनानगर में पुलिस हरकत में आई और छिपे बैठे 6 तब्लीगियों पर केस दर्ज कर लिया है।

रोहतक में नाकाबंदी किए खड़ी पुलिस टीम।

गुरुग्राम में 9 इलाके कंटेनमेंट घोषित
गुरुग्राम में मरीजों की संख्या बढ़ जाने के बाद 9 इलाकों को कंटेनमेंट घोषित कर दिया गया है। इन इलाकों में गुरुग्राम सेक्टर-9, सेक्टर-54, निरवाणा कॉलोनी, पालम विहार, सेक्टर-83, लेब्रूनम सोसाइटी, सेक्टर-39, गांव फाजिलपुर झारसा, वार्ड नंबर 11 पटौदी, गांव रायपुर-सोहना को कंटेनमेंट घोषित कर दिया है। अब स्वास्थ्य विभाग की टीम इन गांवों में जाकर स्क्रीनिंग का काम करेगी।

गुरुग्राम में इटली की महिला की मौत
गुरुग्राम में गुरुवार को कोरोनावायरस से संक्रमित 76 वर्षीय इटली निवासी महिला की मौत हो गई। महिला को मेदांता अस्पताल में 5 मार्च से एडमिट कराया गया था। गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई। महिला को 13 अन्य इटली पर्यटकों के साथ भर्ती करवाया गया था। 14 में से 13 संक्रमितों को ठीक होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। 24 घंटे में गुड़गांव में बीमारी से यह दूसरी मौत है। इससे पहले मौत का पहला मामला बुधवार को सामने आया था।

पानीपत में सीएमओ की वजह से फैली अफवाह
गुरुवार को सिविल सर्जन डॉ. संतलाल की एक गलत सूचना से शहर में हड़कंप मच गया। सीएमओ ने डीसी, डीएसपी सहित तमाम विभाग को लेटर जारी कर दिया कि 1 अप्रैल को निजामुद्दीन के मरकज से लौटा शास्त्री कॉलोनी के 45 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बाद में सीएमओ डॉ. संतलाल ने कहा कि जमाती का सैंपल जांच के लिए गुरुग्राम भेजा गया था। वहां से फोन आया कि रिपोर्ट का पता नहीं चल पा रहा है। डॉक्टर ने बताया कि गुरुग्राम से निगेटिव लिखकर आएगा। दोबारा जांच करवा लेना। रिपोर्ट भेजी तो उसमें गलती से पॉजिटिव लिख दिया था।

रोहतक में लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के बारे में समझाते हुए पुलिसकर्मी।

नौल्था की महिला की रिपोर्ट आई निगेटिव
कोरोनावायरस से ठीक हो चुकी जिस महिला की दोबारा तबीयत बिगड़ी थी। उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। नौल्था की उस महिला को बीमार होने पल सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया था। रिपोर्ट निगेटिव आने पर महिला को छुट्टी दे दी गई है। महिला का पीजीआई रोहतक में इलाज चला था। 30 मार्च को रोहतक से छुट्टी हुई थी।

हरियाणा में पहली बार 6 तब्लीगियों पर एफआईआर, दिल्ली से लौटने के बाद छिपे हुए थे
यमुनानगर में जब्लीगी जमात से लौटने के बाद पुलिस को इसकी सूचना न देने वाले 6 जमातियों पर यमुनानगर थाने में पुलिस ने केस दर्ज किया है। इनमें से एक अमीर दयालगढ़ निवासी अब्दुल कलाम उर्फ अदरीश ने पुलिस को बताया कि लापरा के कुछ लोग उनके साथ जमात में गए थे। वे अपने घर में छिपे बैठे हैं। इसके बाद पुलिस लापरा पहुंची। यहां जमात में गए सादीन, आरिफ, शहजाद, नफीस, जीशान व मोहम्मद इंतजार को चेक किया। पुलिस ने उन्हें वहीं हिरासत में ले लिया था। इसके बाद उन्हें अस्पताल में लाया गया। वहां उनका चेकअप हुआ और आइसोलेशन वार्ड में ही इन्हें रखा गया है। अब इनका कोरोना टेस्ट होगा।

हरियाणा में अब कुल 109 जमाती संक्रमित
हरियाणा में अब संक्रमित मिले जमातियों की संख्या 109 हो गई है। इनमें सबसे ज्यादा संख्या नूंह जिले की है। यहां कुल 37 जमाती संक्रमित हैं। इसके अलावा पलवल में 27, गुरुग्राम में 14, अम्बाला में 5, भिवानी में 2, कैथल में 1, फरीदाबाद में 17, पंचकूला में 2, चरखी दादरी 1, जींद 1, फतेहाबाद 1, सोनीपत 1 लोग संक्रमित हैं, जो मरकज से आए हुए थे। सभी धर्म प्रचार का काम कर रहे थे। जिन्हें अलग-अलग मस्जिदों व गांवों से पकड़ा गया है।

फतेहाबाद में महिला पुलिस टीम नाकाबंदी किए खड़े हुए।

10 विदेशी 61 बाहरी राज्यों से
हरियाणा में मिले संक्रमित मरीजों में 10 विदेशी और 61 बाहरी राज्यों के हैं। इनमें श्रीलंका से 6, नेपाल, थाइलैंड, इंडोनेशिया व साउथ अफ्रीका का एक-एक नागरिक शामिल है। इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश के 11, हिमाचल प्रदेश के 10, तमिलनाडु के 7, पचिश्म बंगाल के 4, केरला के 5, बिहार के 8, तेलंगाना के 2, आंध्र प्रदेश से 2, महाराष्ट्र व जम्मू के 3-3, मध्यप्रदेश के 2 और पंजाब, कर्नाटक, चेन्नई, असम का एक-एक नागरिक संक्रमित है।

हरियाणा में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 161
हरियाणा के कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 161 पहुंच गया है। सबसे ज्यादा 38 मरीजों के साथ नूंह जिला पहले नंबर पर है। गुरुग्राम में 32, पलवल में 28, फरीदाबाद में 28, पानीपत में 4, अम्बाला में 7, भिवानी में 2, कैथल में 2, सिरसा में 3, पंचकूला में 4, हिसार में 1, झज्जर (बहादुरगढ़) में 1, रोहतक में 1, करनाल में 5, चरखी दादरी 1, जींद 1, फतेहाबाद 1 और सोनीपत में 2 पॉजिटिव मरीज सामने आया है। हरियाणा के 22 जिलों में से 17 जिलों तक कोरोनावायरस पहुंच गया है।

18 मरीज हुए ठीक
अभी तक 17 मरीज ठीक होकर घर पहुंच चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा गुरुग्राम में ही हैं। यहां से 9 मरीज, पानीपत में 4, फरीदाबाद में 2, हिसार में 1, सोनीपत में 1 और पलवल में 1 मरीज ठीक हुआ है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
लॉकडाउन के बीच पानीपत में भंडारा लगाया गया था। इस दौरान भोजन लेने के लिए लोगों ने इतनी लंबी-लंबी लाइन लगा ली कि सोशल डिस्टेंसिंग के मायने ही खत्म कर दिए।


from Dainik Bhaskar /national/news/coronavirus-haryana-lockdown-day-17-news-updates-live-karnal-rohtak-yamuna-nagar-rewari-panipat-latest-news-and-updates-127143971.html
via

No comments:

Post a Comment

easysaran.wordpress.com

from देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/eB2Wr7f via