Wednesday, April 8, 2020

easysaran.wordpress.com

दुनियाभर में कोरोनावायरस से अब तक 88 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। 15 लाख 17 हजार संक्रमित हैं, जबकि तीन लाख 30 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। अमेरिका में कोरोना से लगभग 11 भारतीयों की मौत हो गई है। अन्य 16 लोगों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। वहीं, अमेरिका में 24 घंटे में 1,973 लोगों ने दम तोड़ा है। इसके साथ ही देश में अब तक 14 हजार 787 लोगों की जान जा चुकी है. जबकि चार लाख 34 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं।

डब्ल्यूएचओ महानिदेशक को जान से मारने की धमकी
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस एडहोनम गेब्रेयेसिएस ने बुधवार को खुलासा किया कि कोरोना से लड़ाई अभियान के दौरान उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने संवाददाता सम्मेलन के दौरान अमेरिका और चीन समेत सभी देशों को कोरोना पर राजनीति नहीं करने की सलाह दी। इसके बाद एक सवाल के जवाब में कहा कि वे व्यक्तिगत तौर पर निशाना बनाए जाने की परवाह नहीं करते। पिछले तीन महीने में मुझे कई तरह के अपशब्द कहे गए। मुझे नीग्रो और अश्वेत कहा गया। यहां तक कि जान से मारने की धमकी भी दी गई। मैंने कोई प्रत्युत्तर नहीं दिया। उन्होंने बताया कि जान से मारने की धमकी ताइवान से किसी ने दी। कार्रवाई करने की बजाय ताइवान के अधिकारी उनकी ही आलोचना करने लगे। उन्होंने कहा कि हां वह नीग्रो और अश्वेत हैं और उन्हें इस बात का गर्व है।

  • गेब्रेयेसिएस ने कहा- कोरोना से हर मिनट लोग मर रहे हैं। यदि हम जल्दी एकजुट नहीं हुए तो स्थिति और खराब हो सकती है। कोरोना के बारे में अब भी बहुत कुछ हमें पता नहीं है। यह एक नया वायरस है। हमें पता नहीं कि आगे जाकर यह कैसे व्यवहार करेगा। इसलिए हमारा एकजुट होना पहले से कहीं अधिक जरूरी है।
  • इससे पहले गेब्रेयेसिएस ने कहा था कि डब्ल्यूएचओ द्वारा कोरोना को एक अज्ञात वायरस के रूप में अधिसूचित किए हुए गुरुवार को 100 दिनहो रहे हैं। इन 100 दिनों में इस वायरस ने पूरी दुनिया को बदलकर रख दिया है। यह नया वायरस है इसलिए हमें और आश्चर्यों का सामना करना पड़ेगा।

रूस: विदेश में फंसे अपने 1200 नागरिकों को वापस लाया
विदेश में फंसे अपने 1,211 नागरिकों को वापस लाने के लिए रूस ने पिछले दो दिनों में आठ उड़ानें शुरू कीं। परिवहन मंत्रालय नेकहा, “पहले उप परिवहन मंत्री अलेक्जेंडर नेराडको ने सात और आठ अप्रैल को रूसी नागरिकों को वापस लाने वाली उड़ानों के बारे में जानकारी दी। इन दो दिनों में कुल 8 उड़ानों से 1211 नागरिकों को वापस लाया गया है। ” बयान में कहा गया कि रूस में 20 मार्च से अब तक एक लाख 64 हजार 600 नागरिक घर आ चुके हैं। देश में अब तक आठ हजार 672 संक्रमित हैं, जबकि 63 लोगों की मौत हो चुकी है।

रूस: न्यूयॉर्क से लौटे यात्रियों की जांच के लिए जाते स्वास्थ्यकर्मी। रूस ने 1200 से ज्यादा अपने नागरिकों को विदेश से वापस लाया है।

द. अफ्रीका: लॉकडाउन नियम तोड़ने पर मंत्री 2 महीने के लिए सस्पेंड

दक्षिण अफ्रीका की संचार मंत्री स्टेला अंदाबेन को लॉकडाउन नियम तोड़ने पर दो महीने के लिए निलंबित कर दिया गया। उन पर आरोप है कि वे कुछ लोगों के साथ लंच पर गईं थीं। कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरलहुई थीं। इसमें वे अपने कुछ दोस्तों के साथ लंच कर रही थीं। तस्वीरों में पांच लोग नजर आ रहे थे। इसके बाद अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने बुधवार को उन्हें दो महीने की छुट्टी भेजदिया।

पेरू: 26 अप्रैल तक आपातकाल बढ़ा
पेरू प्रशासन ने कोरोनावायरस के मद्देनजर देश में 26 अप्रैल तक आपातकाल बढ़ा दी है। राष्ट्रपति मार्टिन विजकारा ने कहा, “आपातकालीन स्थिति को अगले दो हफ्ते यानी 26 अप्रैल तक बढ़ाना जरूरी है। कोरोना के खिलाफ सबसे कठिन समय सामने आ रहा है ऐसे में हम उससे लड़ने के अपने प्रयासों को कम नहीं कर सकते।” पेरू में 16 मार्च को 15 दिनों के लिए आपातकाल लगाया गया था, लेकिन फिर इसे 12 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया था। पेरू में कोरोना से संक्रमित 4342 मामलों की पुष्टि हुई है जबकि 121 लोगों की मौत हो चुकी है।

सर्बिया: राष्ट्रपति एलेक्जेंडर वुसिक ने बेटे के संक्रमित होने की घोषणा की
सर्बिया के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर वुसिक ने बुधवार को अपने बेटे डेनिलो के कोरोनावायरस से संक्रमित होने की घोषणा की। वुसिक ने ट्वीट किया, “जब यह सब शुरू हुआ, तो मेरे बेटे डानिलो ने कहा कि हार मानना ​​कोई विकल्प नहीं है। मेरा पहला बच्चा कोरोना से संक्रमित था और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बेटे, तुम यह भी जीतोगे। तुम्हारे पिता तुमसे प्यार करते हैं और हर कोई तुमसे प्यार करता है।” सर्बिया में अब तक 2,666 मामलों की पुष्टि हुई है जबकि 65 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोनावायरस : सबसे ज्यादा प्रभावित 10 देश

देश कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 4,35,128 14,795 22,891
स्पेन 1,48,220 14,792 48,021
इटली 1,39,422 17,669 26,491
जर्मनी 1,13,296 2,349 46,300
फ्रांस 1,12,950 10,869

21,254

चीन 81,865 3,335 77,370
ईरान 64,586 3,993 29,812
ब्रिटेन 60,733 7,097 135
तुर्की 38,226 812 1,846
बेल्जियम 23,403 2,240 4,681

स्रोत:https://ift.tt/37Fny4L



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
यह तस्वीर जापान की राजधानी टोक्यो की है। लोग मास्क पहनकर काम पर जा रहे हैं। पीएम शिंजो आबे ने टोक्यो समेत सात राज्यों में आपातकाल लगाया है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RnspSc
via

No comments:

Post a Comment

easysaran.wordpress.com

from देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/eB2Wr7f via