Saturday, April 11, 2020

easysaran.wordpress.com

झारखंड में कोरोना से रविवार को दूसरी मौत हो गई। 60 वर्षीय मृतक रांची के हिंदपीढ़ी से छह अप्रैल को मिली दूसरी संक्रमित महिला का पति है। पिछले तीन दिनों से मरीज को सांस लेने में तकलीफ थी, जिसके बाद उसे ट्रामा सेंटर के आईसीयू आइसोलेशन वार्ड में वेंटिलेटर पर रखा गया था। शनिवार को डॉक्टरों के मुताबिक मरीज की स्थिति स्थिर बताई जा रही थी। रात को फिर से मरीज को सांस लेने में तकलीफ हुई, जिसके बाद रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। रिम्स निदेशक डॉक्टर डीके सिंह ने इसकी पुष्टि की है। इससे पहले आठ अप्रैल को बोकारो के गोमिया निवासीएक कोराना पॉजिटिव मरीज की मौत हुई थी।


हिंदपीढ़ी से अबतक मिले हैं सबसे ज्यादा आठ संक्रमित
राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी इलाके में अबतक कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा आठ मामले सामने आ चुके हैं। यहां पहली महिला मरीज 31 मार्च को मिली। महिला धर्मप्रचार के लिए रांची आई थी और राजधानी के हिंदपीढ़ी इलाके में ठहरी थी। छह अप्रैल को हिंदपीढ़ी में दूसरी महिला संक्रमित मिली। आठ अप्रैल को हिंदपीढ़ी के पांच अन्य मरीजों में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई। सभी पांच मरीज दूसरी पॉजिटिव महिला के परिवार के सदस्य हैं। 11 अप्रैल को हिंदपीढ़ी में संक्रमित आठवें मरीज की ट्रैवल हिस्ट्री का पता नहीं चल सका है।

देश में कोरोना से अब तक 295 से ज्यादा की जान गई
देश में कोरोना संक्रमण तेजी से फैला है। 30 जनवरी को पहला मामला सामने आया था। इसके बाद से 29 फरवरी तक सिर्फ 3 संक्रमित थे। मार्च के पहले हफ्ते में कोरोना संक्रमण ने रफ्तार पकड़ी। अब 26 राज्य और 5 केंद्र शासित प्रदेशों के 470 से ज्यादा जिले कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। अभी तक देश में 8 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित मिले और 295 से ज्यादा की मौत हो चुकी है। आंकड़ों पर गौर करें तो पता चलता है कि देश में कोरोना के 45% मरीज केवल 10 शहरों में हैं। संक्रमितों में मुंबई टॉप पर हैं। अब तक हुई मौतों में 65% मृतक इन्हीं 10 शहरों के थे।


देश में अबतक 8 हजार 453 केस
शनिवार को देश में 854 नए केस मिले। यह लगातार तीसरा दिन है जब संक्रमितों की संख्या 800 के पार गई है। इससे पहले 9 अप्रैल को 813 और 10 अप्रैल को 871 मरीज बढ़े थे। कुल संक्रमितों की संख्या 8 हजार 453 हो गई है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 1 हजार 761 मरीज हैं, तो वहीं दिल्ली में 1 हजार 69 रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी हैं। राहत की खबर ये है देश में अब तब 972 मरीज ठीक हो चुके हैं। बीते दो दिन में ही 337 संक्रमितों की इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी हो चुकी है। 10 अप्रैल को 151 और 11 अप्रैल को 186 मरीज ठीक हुए।

ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट और राज्य सरकारों के आंकड़ों के अनुसार हैं। वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, रविवार सुबह 8 बजे तक देश में 8 हजार 356 लोग संक्रमित हैं। इनमें से 7 हजार 367 का इलाज चल रहा है। 715 ठीक हुए हैं और 242 की मौत हो चुकी है।

दुमका मेंकुछ लोग लॉकडाउन के दौरान बाइक से सड़कों पर निकले थे। इस दौरान सड़क पर लगाए गए बैरिकेडिंग पर एक बाइक सवार को पुलिसकर्मी ने रोका और हाथ जोड़कर बाइक सवार से अपील की कि कल के लिए आज को मत खोना। मेरे लिए तुम घर पर रहना।

झारखंड के डीजीपी ने आम लोगों से घरों में रहने की अपील की
झारखंड के डीजीपी एमवी राव ने आम लोगों से अपील की है कि लोग किसी तरह की अफवाह न फैलाएं और न ही अफवाहों में आएं। इसमें सावधानी बरतने की जरूरत है। साथ ही किसी भी तरह के अफवाह पर बिलकुल ध्यान देने की जरुरत नहीं है। आपसभी लॉकडाउन के दौरान घरों में सुरक्षित रहे और लॉकडाउन का पालन करें। वहीं शुक्रवार को दुमका पुलिस के एक कर्मी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दरअसल, कुछ लोग लॉकडाउन के दौरान बाइक से सड़कों पर निकले थे। इस दौरान सड़क पर लगाए गए बैरिकेडिंग पर एक बाइक सवार को पुलिसकर्मी ने रोका और हाथ जोड़कर बाइक सवार से अपील की कि कल के लिए आज को मत खोना। मेरे लिए तुम घर पर रहना।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
झारखंड में अबतक 1912 संदिग्धों की जांच की जा चुकी है जिसमें से 1529 संदिग्धों की रिपोर्ट निगेटिव जबकि 17 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से दो कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है जबकि 366 की रिपोर्ट का इंतजार है।


from Dainik Bhaskar /national/news/jharkhand-coronavirus-outbreak-live-corona-virus-cases-in-ranchi-jamshedpur-dhanbad-covid-19-cases-death-toll-latest-news-and-updates-127156324.html
via

No comments:

Post a Comment

easysaran.wordpress.com

from देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/eB2Wr7f via