Friday, January 24, 2020

easysara.wordpress.com

नई दिल्ली. आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता गोपाल राय के मुताबिक, दिल्ली में भाजपा के पास कोई नेता नहीं है जबकि कांग्रेस इस विधानसभा चुनाव में दौड़ से बाहर है। आप से भाजपा में शामिल हुए कपिल मिश्रा को राय तवज्जो नहीं देते। कपिल मॉडल टाउन से प्रत्याशी हैं। राय के मुताबिक, कपिल की बातें और आरोप आधारहीन हैं। दैनिक भास्कर ने गोपाल राय से एक्सक्लूसिव बातचीत की। यहां इस इंटरव्यू के प्रमुख अंश।

भाजपा का आरोप है कि केजरीवाल केंद्र की योजनाएं लागू नहीं करते?
दिल्ली में जो नीतियां बन रही हैं, केंद्र सरकार उनसे बेहतर नीतियां बनाए तो हम जरूर लागू करेंगे। स्कूल, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं पर दिल्ली सरकार काम कर रही है। केंद्र इससे अच्छी नीतियां बनाए तो उन्हें लागू करने में दिक्कत नहीं है।

‘आप’ सरकार टैक्सपेयर्स का पैसा वोटबैंक के लिए इस्तेमाल कर रही है। मुफ्त योजनाओं फायदा सभी को नहीं मिल रहा? इन आरोपों पर क्या कहेंगे?
पहले ये पैसा घोटालों और बेईमानी में जाता था। हमने इसे जनकल्याण पर खर्च किया। इससे तो सबको खुश होना चाहिए।

भाजपा कहती है कि शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन रोकने और शांति स्थापित करने में दिल्ली सरकार मदद नहीं कर रही?
सच्चाई ये है कि भाजपा के पास न तो कोई नेता बचा है और न मुद्दा। वेफिजूल बातें करने में माहिर हैं, और यही कर रहे हैं।

क्या वजह है कि आम आदमी पार्टी किसी भी रूप में कांग्रेस को रेस में नहीं देख रही?
दिल्ली में जो कांग्रेस की स्थिति है। उसे यहां के लोग बेहतर जानते हैं। लिहाजा, इस चुनाव में तो कांग्रेस दौड़ से बाहर है।

सीएए और एनआरसी जैसे मुद्दों का दिल्ली विधानसभा चुनाव पर क्या असर होगा?
आप असर की बात कर रहे हैं तो मैं बस इतना कहूंगा कि इनसे भाजपा को नुकसान होगा।

एनआरसी, सीएए पर आम आदमी पार्टी का क्या स्टैंड है?
हमारा स्पष्ट मत है कि कोई भी कानून संविधान विरोधी नहीं होना चाहिए। हमने संसद में इस कानून के खिलाफ वोट किया था।

‘आप’ के होर्डिंग्स पर लिखा है, ‘लगे रहो केजरीवाल’ इसके क्या मायने हैं?
दिल्ली के लोग चाहते हैं कि केजरीवाल ने 5 साल में जो काम किए, वो आगे भी करते रहें। इसका यही मतलब है।

कपिल मिश्रा ‘आप’ पर कई आरोप लगा रहे हैं। क्या कहेंगे?
वो हर वक्त आधारहीन बातें करते हैं। जनता उन्हें तवज्जो नहीं देती।

‘आप’ को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलता, तो क्या गठबंधन की तरफ जाएंगे?
आम आदमी पार्टी को 100 फीसदी बहुमत मिलेगा। 70 सीटें हैं और ये सभी हम जीत रहे हैं।

मतदाताओं के लिए कोई संदेश?
ये चुनाव पार्टी या कैंडिडेट्स का नहीं है। काम का चुनाव है। यदि लोगों को लगता है कि अरविंद केजरीवाल सरकार ने काम किया है तो वो हमारे काम को वोट जरूर दें।

एक आरोप ये भी है कि ‘आप’ पूर्वांचल के लोगों का वोट तो लेती है लेकिन टिकट में उन्हें तवज्जो नहीं देती। आप खुद पूर्वांचल से हैं। इस बारे में क्या कहेंगे?
आम आदमी पार्टी ने पूर्वांचल से सबसे ज्यादा विधायक पहले भी बनाए थे। इस बार भी बनाने जा रही है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Gopal Rai; Delhi Babarpur AAP Party Candidate Gopal Rai (Bhaskar Interview) Latest News and Updates; Speaks On Congress, BJP Kapil Mishra; Delhi Assembly (Vidhan Sabha) Election Latest News and Updates


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TQwj8h
via

No comments:

Post a Comment

easysaran.wordpress.com

from देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/eB2Wr7f via